एक्सप्लोरर

राम विलास वेदांती ने इटावा में दिए विवादित बयान, जानिए कांग्रेस और इस्लाम पर क्या बोले

विजयदशमी पर श्री राम यात्रा में शामिल होने आए श्री राम जन्मभूमि के कार्यकारी अध्यक्ष राम विलास वेदांती ने धर्म विशेष के लोगों के बारे में विवादास्पद बयान दिया।

इटावा, एबीपी गंगा। विजयदशमी पर श्री राम यात्रा में शामिल होने आए श्री राम जन्मभूमि के कार्यकारी अध्यक्ष राम विलास वेदांती ने धर्म विशेष के लोगों के बारे में विवादास्पद बयान दिया। इसके अलावा वेदांती ने कांग्रेस, सपा और बसपा पार्टी पर आतंकियों से सांठगांठ के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एक धर्म विशेष के लोगों की आबादी बढ़ती जा रही है। वेदांती ने तो यहां तक कह दिया कि इस्लामिक लोग ज्यादा बच्चे पैदा कर रहे हैं तो इससे वे आतंकवादी ही बनेंगे। वेदांती ने दावा किया कि इससे निपटने के लिए ही प्रधानमंत्री ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की घोषणी की है।

राम विलास वेदांती ने मंच से सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'देश में वर्ग विशेष की जनसंख्या बढ़ती जा रही है और जिसका परिणाम है कि देश के अंदर कुछ ऐसे कट्टरवादी इस्लामिक लोग हैं, जो एक शादी नहीं चार शादी करते हैं और चार शादी के बाद तलाक देते हैं। तलाक दे करके, ऐसे-ऐसे लोग हैं, हमने देखा अयोध्या के बगल में टांडा है, जहां पर एक मुसलमान, जिसने 40 शादी की थी और 107 लड़के पैदा किए थे। एक व्यक्ति 107 बालक पैदा करेगा तो क्या होगा, आतंकवादी ही बनेंगे। इसीलिए हमारे भारत के प्रधानमंत्री ने लालकिले से घोषणा की है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून लाएंगे।'

मोदी को बताया राम  वेदांती ने धर्म विशेष के लोगों पर तो विवादास्पद बयान दिया ही साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी की भी भगवान राम से तुलना कर दी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने को लेकर सरकार को बधाई दी।वेदांती ने कहा कि त्रेता युग में भगवान राम और लक्ष्मण ने जिस तरह लंका पर विजय प्राप्त की थी। उसी तरह कलयुग के राम और लक्ष्मण यानि पीएम मोदी और अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर पर विजय प्राप्त कर ली है। वेदांती ने आगे कहा, '370 धारा और 35 ए को सरदार वल्लभ भाई पटेल ने स्वीकार नहीं किया था और पंडित जवाहर लाल नेहरू को बताया था कि ये भारत के कानून के विपरीत है। जिसका परिणाम ये हुआ कि जम्मू कश्मीर आतंकवादियों का गढ़ बन गया था।'

कांग्रेस, सपा और बसपा के आतंकियों से संबंध ! राम विलास वेदांती ने यहां कांग्रेस, सपा और बसपा पार्टी पर आतंकियों को समर्थन करने आरोप लगाए। उन्होंने कहा, '70 वर्षों तक कांग्रेस, सपा, बसपा और देश के गद्दार नेता आतंकियों को कश्मीर में पालते रहे। मैं विजयदशमी के दिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और भारत के गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने कलम की नोक पर 5 अगस्त को धारा 370 को सदा-सदा के लिए समाप्त कर दिया।'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी स्वीकार्य नहीं...,' सूर्या हत्याकांड पर CM योगी का पहला बयान
'दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी स्वीकार्य नहीं...,' सूर्या हत्याकांड पर CM योगी का पहला बयान
Muzaffarnagar News: 'साहब... एक बीड़ी पिलवा दो', मुजफ्फरनगर एनकाउंटर में गोली लगने के बाद घायल बदमाश की अजीब फरमाइश
'साहब... एक बीड़ी पिलवा दो', मुजफ्फरनगर एनकाउंटर में गोली लगने के बाद घायल बदमाश की अजीब फरमाइश
'जो कानून-व्यवस्था बिगाड़ेगा...', DGP राजीव कृष्ण ने बताया यूपी पुलिस का पूरा एक्शन प्लान
'जो कानून-व्यवस्था बिगाड़ेगा...', DGP राजीव कृष्ण ने बताया यूपी पुलिस का पूरा एक्शन प्लान
यूपी पंचायत चुनाव में क्यों हुई देरी? योगी सरकार के मंत्री ने बता दी वजह, कहा- अब अदालत ही...
यूपी पंचायत चुनाव में क्यों हुई देरी? योगी सरकार के मंत्री ने बता दी वजह, कहा- अब अदालत ही...

वीडियोज

Salman Khan से मिला दूसरा मौका, 'Animal' के बाद बदल गई जिंदगी; Bobby Deol का खुलासा
Mannat: 😍Dua ने बांधा Mannat-Vikrant के प्यार का गठबंधन, भावुक कर देगा यह पल! #sbs
Suvendu Adhikari Cabinet: शुभेंदु कैबिनेट का बड़ा विस्तार | Breaking | West Bengal | BJP | Breaking
Breaking | Delhi Fire: स्कूल ऑफ प्लानिंग की दूसरी मंजिल पर लगी आग | Latest News | Institute Fire
Lucknow Social Media Influencer Death: दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी! | Breaking | Latest News | UP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी के पास आम पर बोलने का समय है, लेकिन...', राहुल गांधी ने CBSE कॉपियों की फोन स्कैनिंग पर उठाए सवाल
'PM मोदी के पास आम पर बोलने का समय है, लेकिन...', राहुल गांधी ने CBSE कॉपियों की फोन स्कैनिंग पर उठाए सवाल
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने संभाली कमान
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने संभाली कमान
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को किसने ठहराया? अब मदद करने वालों पर कसेगा CBI का शिकंजा
ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को किसने ठहराया? अब मदद करने वालों पर कसेगा CBI का शिकंजा
RCB की जीत के बाद फैंस ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने की लाठी चार्ज; वीडियो वायरल
RCB की जीत के बाद फैंस ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने की लाठी चार्ज; वीडियो वायरल
क्या 'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट से हुआ था बॉबी देओल का झगड़ा? एक्टर बोले- 'लोग इतने खाली हैं कि कुछ भी...'
क्या 'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट से हुआ था बॉबी देओल का झगड़ा? एक्टर ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
Petrol-Diesel Price Today: 1 जून को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टैंक फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
Petrol-Diesel Price Today: 1 जून को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टैंक फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
Income Guide: खाली छत या जमीन से हर महीने होगी मोटी कमाई, जानें मोबाइल टावर लगवाने का पूरा प्रोसेस
खाली छत या जमीन से हर महीने होगी मोटी कमाई, जानें मोबाइल टावर लगवाने का पूरा प्रोसेस
Video: अब खाने का भी वर्ल्डकप! विदेशी शख्स ने की भारत-पाकिस्तान के कबाब की तुलना, वीडियो वायरल
अब खाने का भी वर्ल्डकप! विदेशी शख्स ने की भारत-पाकिस्तान के कबाब की तुलना, वीडियो वायरल
Embed widget