एक्सप्लोरर

Varanasi News: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान काशी में मनेगी भव्य दिवाली, लाखों दीयों से घाट होंगे रौशन

Ram Mandir News: राम मंदिर उद्घाटन को लेकर उत्साह जोरों पर है. प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन वाराणसी के भी सभी घाटों पर भव्य दीपोत्सव की तैयारी है. घाटों के अलावा घरों में दीप प्रज्वलित किये जाएंगे.

Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इसको लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र युद्ध स्तर पर तैयारी को पूरा करने में जुटा हुआ है. देशभर के 7000 से अधिक लोगों को आमंत्रण पत्र भेजें जा रहे हैं. साथ ही हफ्तों तक उनके रहने और खाने की व्यवस्था की जा रही है. इसी कड़ी में काशी से भी सैकड़ों की संख्या में विद्वान जन और प्राण प्रतिष्ठा पूजा करने के लिए धर्माचार्यों के पहुंचने की तैयारी है. इसके अलावा 15 जनवरी से 30 जनवरी तक राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या में उत्सव का माहौल होगा. इस दौरान काशी में भी 22 जनवरी को दीपावली मनाने की तैयारी है, घाटों के साथ-साथ शहर का हर घर दीयों से रौशन होगा.

'रामलला अपने मुख्य निवास स्थल पर विराजेंगे'
अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि संपूर्ण विश्व के आराध्य प्रभु श्री राम अपने वास्तविक निवास स्थल पर 22 जनवरी को विराजेंगे. यह प्रमुख तिथि हम सभी सनातनियों के लिए अत्यंत हर्ष और भावुक करने वाला पल होगा. इसी की खुशी में 15 जनवरी से 30 जनवरी तक न केवल अयोध्या में बल्कि काशी सहित देश के अन्य शहरों में भी अनेक धार्मिक आयोजन, अनुष्ठान, दीपोत्सव व राम नाम का संकीर्तन किया जाएगा.

'काशी अयोध्या में अटूट रिश्ता'
उन्होंने कहा कि धर्मनगरी काशी और अयोध्या में अटूट रिश्ता है, काशी भगवान शिव की नगरी है और अयोध्या प्रभु राम की. इसलिए 22 जनवरी को हो रहे प्रभु श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में काशी से भी अनेक धर्माचार्य विद्वान उत्साह के साथ अयोध्या पहुंचेंगे और काशी में भी हर घर दीप जलाए जाएंगे. तिथि अनुसार खरमास चल रहा है. खरमास 15 जनवरी को समाप्त हो रहा है जिसके बाद राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े धार्मिक अनुष्ठान, आयोजन और अन्य कार्यक्रम शुरू कर दिए जाएंगे.

काशी में जलेंगे लाखों दीये
अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए विशेष तौर पर काशी से धर्माचार्य लोगों का प्रस्थान होगा. इसके अलावा प्राण प्रतिष्ठा पूजा में काशी के विद्वान शामिल हो रहें हैं. प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन काशी के घाटों और घरों में दीप जलाए जाएंगे. दीपोत्सव जैसा माहौल होगा, साथ ही राम नाम का संकीर्तन होगा. देवालय-मंदिरों में भी दिए जलाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले AAP का बड़ा दांव, वोटर्स को साधने के लिए बनाई ये रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget