एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: शपथ ग्रहण से पहले गोरखनाथ मंदिर में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक गायक राकेश श्रीवास्तव देंगे प्रस्तुति

Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में लोक गायक राकेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी.

Yogi Adityanath Oath Ceremony: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Math) में लोक गायक राकेश श्रीवास्तव (Rakesh Srivastav) के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी. ये कार्यक्रम कल दोपहर तीन बजे से होगा. जिसमें लोकगीत, भजन के अतिरिक्त रामज्ञान यादव की टीम द्वारा फरुवाही नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा.

कहां कहां देख सकेंगे शपथ ग्रहण
शपथ ग्रहण समारोह के बाद मिष्ठान वितरण के पश्चात आतिशबाजी का कार्यक्रम भी होगा. पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के पुनः दूसरी बार शपथ लेने का सम्पूर्ण कार्यक्रम LED वॉल के माध्यम से जनता को लाइव प्रसारण दिखाया जायेगा. इसके लिए मंदिर परिसर के अलग-अलग स्थान यथा गोरखनाथ मंदिर कार्यालय, गोरखनाथ मंदिर पुलिस चौकी के सामने तथा गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय परिसर में LED वॉल की व्यवस्था रहेगी.

कहां होगा शपथ ग्रहण
यूपी के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के बड़े नेताओं का धन्यवाद किया और कहा कि उत्तर प्रदेश में पहली बार हुआ है कि कोई मुख्यमंत्री दोबारा चुनकर आया है.

पीएम मोदी पर क्या बोले योगी
विधायकों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने अपने पहले कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने से पहले कहा कि उन्होंने सुशासन का मंत्र पीएम नरेंद्र मोदी से सीखा है. कोरोना काल में गरीबों को मुफ्त राशन मिला. जनता ने सबका साथ, सबका विश्वास के मंत्र पर भरोसा करते हुए संकीर्ण जातिवादी राजनीति को नकार दिया. विपक्ष के दुष्प्रचार के बावजूद जनता का हमें समर्थन मिला. 

ये भी पढ़ें-

Yogi Adityanath Oath Ceremony: योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव और मायावती को किया फोन, शपथ ग्रहण में आने का दिया न्योता

UP Politics: यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की मुलाकात, सरकार बनाने का दावा किया पेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget