एक्सप्लोरर

CAA के समर्थन में राजनाथ की रैली, बोले- जो मुस्लिम भारत का... उसे कोई छू भी नहीं पाएगा

राजनाथ ने यहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सीएए को अब हिंदू-मुस्लिम के नजरिए से देखा जा रहा है। जो मुस्लिम भारत का है, उसे कोई मां का लाल छू नहीं पाएगा।

मेरठ, एबीपी गंगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में मेरठ में एक रैली को संबोधित किया। राजनाथ ने यहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सीएए को अब हिंदू-मुस्लिम के नजरिए से देखा जा रहा है। जो मुस्लिम भारत का है, उसे कोई मां का लाल छू नहीं पाएगा। सीएए विधेयक पिछली बार हमारे पास राज्यसभा में बहुमत न होने के कारण पारित नहीं हो पाया था। राजनाथ ने कहा, "इस कानून को अब हिंदू-मुस्लिम के नजरिए से देखा जा रहा है। हमारे प्रधानमंत्री धर्म से इतर न्याय की बात करते हैं। गांधी जी ने भी कहा था कि धर्म के आधार पर विभाजन नहीं होना चाहिए।"

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि हम राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए करते हैं और जो मुस्लिम भारत का नागरिक है, उसे कोई मां का लाल छू नहीं पाएगा।" उन्होंने कहा, "कुछ पार्टियां हिंदू-मुस्लिम करके सत्ता का स्वाद चखती हैं, लेकिन हमारी पार्टी ऐसी नहीं है। पाकिस्तान में अगर अल्पसंख्यकों के साथ उत्पीड़न होगा तो भारत को संवेदनशील होना पड़ेगा। जो महात्मा गांधी ने कहा था, वह हमारी पार्टी ने कर दिखाया।" राजनाथ ने कहा, "जम्मू-कश्मीर में धारा-370 चुटकी बजाकर समाप्त कर दिया। ये अस्थायी प्रावधान था मगर कुछ विरोधी ताकतें इसे सपोर्ट करती रहीं।"

रक्षामंत्री ने कहा कि "हमारी पार्टी जो कहेगी उसे हम पूरा करेंगे। हम जनता को दगा नहीं देना चाहते। हम दिलों को जीतकर राजनीति करना चाहते हैं।" उन्होंने भाजपा को किसानों की हितैषी बताते हुए कहा कि मोहिउद्दीनपुर और रमाला चीनी मिल की हालत सुधरी है। किसानों की एक एक पाई का भुगतान किया जाएगा। राजनाथ सिंह ने सवाल करते हुए कहा, "क्या नागरिकों का रजिस्टर नहीं होना चाहिए? सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए डाक्यूमेंट होना चाहिए या नहीं। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यक जलालत की जिंदगी जी रहे हैं। भारत ने अपने धर्म का पालन किया है।"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर से CM योगी ने किया 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
गोरखपुर से CM योगी ने किया 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
CM योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आगरा में बड़ी कार्रवाई, 3.63 करोड़ की नकली दवाएं जब्त
CM योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आगरा में बड़ी कार्रवाई, 3.63 करोड़ की नकली दवाएं जब्त
यूपी में कांवड़ यात्रा से पहले फिर गरमाया नेम प्लेट विवाद, योगी के मंत्री ने होटल मालिकों से क्या कहा?
यूपी में कांवड़ यात्रा से पहले फिर गरमाया नेम प्लेट विवाद, योगी के मंत्री ने होटल मालिकों से क्या कहा?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget