एक्सप्लोरर

अपने ही कार्यकर्ताओं पर भड़के राज बब्बर, मजाक उड़ाते हुए बोले- जोश में खो देते हैं होश

राज बब्बर जब भाषण देने खड़े हुए तो मंच डगमगाने लगा। इस पर वह गुस्सा हो गए और व्यंगात्मक अंदाज में कार्यकर्ताओं को खूब खरी-खोटी सुनाई और मजाक भी उड़ाया।

प्रयागराज, एबीपी गंगा।  आसमान से बरस रही आग के बीच चुनाव प्रचार करने प्रयागराज पहुंचे यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर अपने ही कार्यकर्ताओं पर जमकर बरसे। राज बब्बर ने अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को मंच पर सबके सामने खूब खरी-खोटी सुनाई, और डांट भी लगाई। राज बब्बर ने अपने कार्यकर्ताओं का मजाक उड़ाया और उन्हें जोश में होश खोने वाला करार दिया।

राज बब्बर ने निभाई औपचारिकता

राज बब्बर ने जनता से भी मंच पर खड़े सभी नेताओं को पहचानने को कहा और ये हिदायत दी कि जो खुद को बड़ा नेता समझते हुए मंच पर चढ़े हुए हैं, वह चुनाव के बाद सभी के बूथों पर कांग्रेस उम्मीदवारों को मिले वोटों का हिसाब लेंगे। कार्यकर्ताओं की धमाचौकड़ी के चलते राज बब्बर ने ज्यादा देर भाषण नहीं दिया और सिर्फ औपचारिकता निभाकर वापस चले गए।

रह गए थे गिनती के लोग

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर को प्रयागराज की फूलपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार पंकज निरंजन के पक्ष में एक सभा संबोधित करनी थी। शहर के मंसूर अली पार्क में होने वाली सभा में राज बब्बर दोपहर करीब एक बजे पहुंचे। दोपहर का वक्त और करीब पैंतालीस डिग्री तापमान होने की वजह से वहां सिर्फ गिनती के लोग थे। छोटे से मंच पर जरूर दर्जनों नेता व कार्यकर्ता चढ़े हुए थे। मंच पर इतने अधिक लोग ते कि कहीं तिल रखने की जगह नहीं थी। कई बार मना करने के बावजूद जब कोई भी कार्यकर्ता मंच से नीचे उतरने को राजी नहीं हुआ तो राज बब्बर नाराज हो गए।

अपने ही कार्यकर्ताओं पर भड़के राज बब्बर, मजाक उड़ाते हुए बोले- जोश में खो देते हैं होश

कार्यकर्ताओं को सुनाई खरी-खोटी

राज बब्बर जब भाषण देने खड़े हुए तो मंच डगमगाने लगा। इस पर वह गुस्सा हो गए और व्यंगात्मक अंदाज में कार्यकर्ताओं को खूब खरी-खोटी सुनाई और मजाक भी उड़ाया। राज बब्बर ने कहा कि उनके कार्यकर्ता खुद को बड़ा नेता समझते हैं, इसलिए तकलीफ उठाने के बावजूद मंच से नीचे हटने को तैयार नहीं हैं। राज बब्बर ने यहां सिर्फ दस से ग्यारह मिनट ही भाषण दिया, जिसमें से आधा वक्त तो कार्यकर्ताओं की क्लास लेने में ही बीत गया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ वालों को अक्टूबर में कब मिलेगा फ्री राशन? यहां करें चेक, आ गई डेट
लखनऊ वालों को अक्टूबर में कब मिलेगा फ्री राशन? यहां करें चेक, आ गई डेट
अखिलेश यादव का CM योगी को चैलेंज, 'खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं'
अखिलेश यादव का CM योगी को चैलेंज, 'खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं'
रामविलास को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, चिराग बोले- 'मेरे और मेरे परिवार…'
रामविलास को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, चिराग बोले- 'मेरे और मेरे परिवार…'
CM योगी ने रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, भक्तिमय हुआ माहौल
CM योगी ने रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, भक्तिमय हुआ माहौल

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
Embed widget