एक्सप्लोरर

रामभक्तों के लिए खुशखबरी, इस दिन रवाना होगी 'श्री रामायण एक्‍सप्रेस'; मिलेगा सिर्फ शाकाहारी भोजन, जानिए किराया

रामभक्तों के लिए खुशखबरी। आगामी 28 मार्च को रामयाण थीम पर बनी रेलवे की 'श्री रामायण एक्‍सप्रेस' ट्रेन रवाना होगी। इसमें आपको सिर्फ शाकाहारी भोजन ही मिलेगा। जानिए, प्रति व्यक्ति 'श्री रामायण एक्‍सप्रेस' का कितना किराया है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। लंबे वक्त से 'श्री रामायण एक्‍सप्रेस' का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे खुशखबरी लेकर आया है। चैत्र नवरात्रि के अवसर से रेलवे रामायण की थीम पर तैयार 'श्री रामायण एक्‍सप्रेस' के जरिए यात्रियों को भगवान श्रीराम से जुड़े तीर्थ स्थलों के दर्शन कराएगी। इसको लेकर खुद यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'श्रीराम भक्तों को भारतीय रेलवे का विशेष उपहार, चैत्र नवरात्रि में भगवान श्रीराम से जुड़े तीर्थ स्थलों के दर्शन कराएगा भारतीय रेलवे। 16 रात और 17 दिनों में सम्पूर्ण रामायण सर्किट का कराएगी भ्रमण। शुद्ध शाकाहारी और व्रत के भोजन की होगी व्यवस्था।'

बता दें कि अपनी तीसरी प्राइवेट ट्रेन काशी महाकाल एक्सप्रेस के लॉन्च के दौरान ही रेलवे ने जल्द ही  'श्री रामायण एक्‍सप्रेस' को पटरी पर दौड़ाने के संकेत दे दिए थे। भगवान राम से जुड़े तीर्थस्थानों के दर्शन के लिए उत्सुक श्रद्धालुओं के लिए ये रेलवे का विशेष उपहार है।

बता दें कि ये विशेष पर्यटक ट्रेन  'श्री रामायण एक्‍सप्रेस' 28 मार्च को रवाना होगी। जो आपको  16 रात और 17 दिनों में पूरे रामायण सर्किट का भ्रमण कराएगी। ट्रेने में सिर्फ शाकाहारी भोजन ही परोसा जाएगा। इसमें व्रत के भोजन की भी व्यवस्था होगी।

किन तीर्थ स्थानों की यात्रा कराएगी 'श्री रामायण एक्‍सप्रेस
  • अयोध्या में राम जन्मभूमि और हनुमान गढ़ी
  • नंदीग्राम में भारत मंदिर
  • सीतामढ़ी (बिहार) में सीता माता मंदिर
  • जनकपुर (नेपाल)
  • वाराणसी में तुलसी मानस मंदिर और संकट मोचन मंदिर
  • सीतामढ़ी(उप्र) में सीतामढ़ी स्थल
  • प्रयाग में त्रिवेणी संगम, हनुमान मंदिर और भारद्वाज आश्रम
  • श्रृंगवेरपुर में श्रृंगी ऋषि मंदिर
  • चित्रकूट में रामघाट और सती अनुसुइया मंदिर
  • नासिक में पंचवटी
  • हंपी में अंजनाद्री हिल
  • रामेश्वरम में ज्योतिर्लिंग शिव मंदिर
कितने होंगे कोच आईआरसीटीसी से मिली जानकारी के मुताबिक, श्री रामायण एक्सप्रेस में 10 कोच होंगे, जिनमें पांच स्लीपर क्लास के होंगे, जो गैर-वातानूकूलित कोच हैं। इसके अलावा पांच एसी के थ्री टीयर कोच होंगे। इस ट्रेन की बुकिंग भी पूरी तरह से पहले आओ और पहले पाओ के अनुसार ही होगी। अगर आप चाहते हैं तो आप दिल्ली से सफदरजंग, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ से भी ट्रेन में चढ़ सकते हैं।

प्रति व्यक्ति कितना होगा किराया

  • स्पीकर श्रेणी का किराया प्रति व्यक्ति 16,065 रुपये होगा।
  • वातानुकूलित श्रेणी का किराया 26,775 रुपये होगा।
  • श्रीलंका यात्रा का किराया प्रति व्यक्ति 37,800 होगा।
यह भी पढ़ें: होली पर घर जाना होगा आसान, रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें- रूट और टाइमिंग अब सोलह महीने बाद बदल गया है रेलवे स्टेशन का भी नाम, इलाहाबाद से हुआ प्रयागराज
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget