एक्सप्लोरर

Raebareli: कलयुगी बहन ने प्रेमी के साथ की सगे नाबालिग भाई की निर्मम हत्या, एक फोन कॉल ने खोली पोल

Raebareli Crime News: बहन और उसके प्रेमी को मिलते हुए उसके भाई ने देख लिया था और मां से बताने की बात कह रहा था. इसी के चलते उसकी बहन और उसके प्रेमी ने योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर दी.

Raebareli Murder Case: यूपी के रायबरेली अवैध संबंधों को छुपाने के लिए कलयुगी बहन ने अपने प्रेमी के संग मिलकर अपने ही सगे नाबालिग भाई की निर्मम हत्या कर दी थी. पुलिस (Raebareli Police) को पहले तो बहन गुमराह करती रही, लेकिन उसके एक फोन कॉल ने पूरे मामले की पोल खोल कर रख दी. बीते 13 फरवरी को एक ही कमरे में सो रहे भाई-बहन में नाबालिग भाई की हत्या हुई थी. फिलहाल पुलिस ने प्रेमी और कलयुगी बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. भदोखर थाना क्षेत्र के गोस्वा पुर गांव का पूरा मामला है.

बीते 13 फरवरी को भदोखर थाना क्षेत्र के गोस्वा पुर से पुलिस को सूचना मिलती है कि इंद्रपाल के नाबालिग लड़के प्रिंसू की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पाया गया कि एक ही कमरे में भाई बहन दोनों सो रहे थे, जिसमें भाई की हत्या हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था.

प्रेमी-प्रेमिका ने युवक को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया
मृतक प्रिंसू की बहन उमा का गांव के ही अनुज के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. उमा का पिता इंद्रपाल पानीपत में रहकर नौकरी करता था और उस दिन उसकी मां भी अपने एक रिश्तेदारी में किसी कार्यक्रम में शामिल होने ऊंचाहार गई थी. उसी दौरान उमा और अनुज को उसके नाबालिग भाई ने मिलते हुए देख लिया था. मृतक बालक ने अपनी मां को पूरी घटना बताने की बात अपनी बहन से कहने लगा. जिसके बाद प्रेमी-प्रेमिका ने युवक को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया. उमा के मुखबिरी पर देर रात अनुज उमा के घर पहुंचा और बालक को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी बहन ने ढेर सारे बयान बदल कर पुलिस को उलझाने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही उसका फोन बरामद हुआ मामला पूरा साफ हो गया.

Azam Khan News: आजम खान को एक और बड़ा झटका, बेटे अब्दुल्ला आजम की भी विधानसभा सदस्यता रद्द

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि 13 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि भदोखर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालक की हत्या कर दी गयी.  मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाते हुए जांच शुरू कर दी. जांच में मृतक की बहन व गांव के ही युवक का प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया.  बहन और उसके प्रेमी को मिलते हुए उसके भाई ने देख लिया था और मां से बताने की बात कह रहा था. इसी के चलते उसकी बहन और उसके प्रेमी ने योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर दी और पूरा आरोप गांव के ही दूसरे लोगों पर मढंने की कोशिश की. लेकिन पुलिस की सख्ती से पूछताछ और अन्य सबूतों के आधार पर मामला साफ हो गया और दोनों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया. जिसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब
PMMVY में यूपी की बड़ी उपलब्धि, 102% लक्ष्य पार, लाखों महिलाओं को लाभ
PMMVY में यूपी की बड़ी उपलब्धि, 102% लक्ष्य पार, लाखों महिलाओं को लाभ

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget