एक्सप्लोरर

रायबरेली एसिड अटैक: एकतरफा प्यार की खौफनाक वारदात, पढ़िए पूरा मामला

रायबरेली में लड़की पर हुए एसिड अटैक का मामला प्रेम प्रसंग का था। जिसमें युवती के नजरअंदाज करने के बाद प्रेमी नाराज था और उसने बदला लेने की नीयत से युवती पर तेजाब फेंका।

रायबरेली, एबीपी गंगा। रायबरेली में युवती पर हुए एडिट अटैक की खौफनाक वारदात ने प्रदेश में हड़कंप मचा दिया। जिसके बाद कई तरह के सवाल भी उठे, लेकिन पुलिस की सक्रियता से उठ रहे सभी सवालात का न सिर्फ जवाब मिला, बल्कि पुलिस ने ऐसा खुलासा भी किया जिसे सुनकर लोग दंग भी रह गए। ये मामला प्रेम प्रसंग का था। जिसमें युवती के नजरअंदाज करने के बाद प्रेमी नाराज था और उसने बदला लेने की नीयत से युवती पर तेजाब फेंका। मामला रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के कैथवल गांव का है।

जानिए, पूरा मामला क्या है? बीते मंगलवार को कैथवल गांव की एक युवती कोचिंग पढ़ने के लिये घर से निकली ही थी कि कुछ ही दूर पर दो नकाबपोश युवकों ने उसे रोक लिया और उनमें से एक ने जेब से सीसी निकालकर एक तरल पदार्थ युवती पर फेंक दिया। पहले तो युवती कुछ समझ नहीं पाई, लेकिन जैसे ही उसे शरीर में जलन का अहसास हुआ वह चीखने चिल्लाने लगी। तेजाब फेंकने के बाद दोनों लड़के मौके से फरार हो गए और लड़की की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग उसके पास पहुंचे और आनन- फानन में परिजनों के साथ मिलकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालांकि वहां उपचार के बाद युवती की हालत अब स्थिर है।

रायबरेली एसिड अटैक: एकतरफा प्यार की खौफनाक वारदात, पढ़िए पूरा मामला

एसिड अटैक पुलिस के लिए एक चुनौती बन गया था, लेकिन क्षेत्राधिकारी डलमऊ विनीत सिंह की सूझबूझ और शातिर दिमाग ने इस घटना का पर्दाफाश महज 24 घंटे के अंदर कर दिया। घटना का खुलासा चौंकाने वाला था, जिसमें आरोपी के मोबाइल से युवती के मोबाइल पर मिलने-मिलाने व अन्य तरह के मैसेज सामने आए। जब पुलिस से सीडीआर निकलवाई तो कॉल डिटेल भी एसिड अटैक का संबंध युवती से होने के संकेत दे रही थी। डिप्टी एसपी विनीत सिंह का मित्र पुलिस रवैया ने खुलासे को और आसान कर दिया। उनके भावुक शब्दों ने युवती व सिरफिरे आशिक दोनों को सच कबूलने पर मजबूर कर दिया। दोनों ने स्वीकारा, आखिर ऐसा क्यों हुआ? पुलिस के इस मित्रवत रवैये ने समाज में पुलिस की धूमिल छवि को भी साफ किया।

रायबरेली के एसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि थाना ऊंचाहार क्षेत्र में मंगलवार को एक लड़की साइकिल से अपने घर से निकली थी, रास्ते में दो लड़कों ने उसपर एडिट से हमला कर दिया। जिसमें वो घायल हो गई। परिजनों की तहरीर पर 326 आईपीसी के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना ऊंचाहार में मुकदमा दर्ज किया गया। जिसका बुधवार को खुलासा हुआ और आरोपी पकड़ा गया।

रायबरेली एसिड अटैक: एकतरफा प्यार की खौफनाक वारदात, पढ़िए पूरा मामला

एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम आरोपी प्रदीप मौर्य पीड़ित लड़की का रिश्तेदार है। वह उस लड़की से एक तरफा प्यार करता था। उसने कई बार शादी की बात कही थी और कई बार उसे मैसेज भी करता था। उसने बार-बार दबाव भी बनाया, लेकिन लड़की अपना करियर बनाना चाहती थी। इसलिए वह बार-बार उसको अनसुना करती थी। दरअसल, आरोपी लड़के को उसके गांव के एक व्यक्ति ने ये सूचना दी कि लड़की का किसी और लड़के से रिश्ता है। उसको लेकर वह 6 -7 महीने से अपमानित महसूस कर रहा था। वह लगातार दबाव बनाता रहा कि उसका साथ छोड़ दो या किसी एक के साथ शादी करलो, लेकिन उस लड़की ने अपने करियर को लेकर उसको मना कर दिया। आखिर में उसने दिन में योजना बनाकर एक सीसी में एसिड लेकर रास्ते में उसके ऊपर डाल दिया जिससे लड़की 20 प्रतिशत तक झुलस गई। जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

आरोपी ने कबूला जुर्म आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है और यह बताया है कि एकतरफा प्यार करने और अच्छी मित्रता होने के कारण वह अपने आप को रोक नहीं पाया और उसने बार-बार समझाने व चेतावनी देने के बाद भी लड़की उसके पक्ष में तैयार न होने पर उसने इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया। इस गंभीर अपराध के चलते आरोपी को 326 आईपीसी के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयोग की गई सामग्रियां और कपड़ा व अंगोछा भी बरामद कर लिया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी केस: लोकभवन के बाहर धरना, कांग्रेस नेता किए गए डिटेन
अंकिता भंडारी केस: लोकभवन के बाहर धरना, कांग्रेस नेता किए गए डिटेन
गोरखपुर में जमीन विवाद में हत्या, चचेरे भाई की गोली से युवक की मौत
गोरखपुर में जमीन विवाद में हत्या, चचेरे भाई की गोली से युवक की मौत
CM योगी का ऐलान, सफाईकर्मियों को मिलेगा 16 हजार मानदेय
CM योगी का ऐलान, सफाईकर्मियों को मिलेगा 16 हजार मानदेय
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget