एक्सप्लोरर

पुष्कर सिंह धामी बोले- सरकारी विभागों में खाली पड़े 24 हजार पदों को भरने का काम शुरू, किया ये दावा

धामी ने कहा कि सरकारी विभागों में रिक्त पड़े 24,000 पदों को भरने का काम शुरू कर दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या लाखों में है.

Pushkar Singh Dhami on Jobs: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश में सरकारी विभागों में रिक्त पड़े 24,000 पदों को भरने का काम शुरू कर दिया है. चंपावत दौरे में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अपने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में उन्होंने प्रदेश में रिक्त पड़े लगभग 24,000 पदों को भरे जाने का निर्णय लिया था. उन्होंने कहा कि पदों की विज्ञप्तियां निकाले जाने का काम शुरू हो गया है और रविवार, 15 अगस्त को समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के 17 पदों के लिए विज्ञप्ति निकाली गयी हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी तरह, विभिन्न पदों के लिए आगे भी विज्ञप्तियां निकाली जाएंगी. उन्होंने कहा, ''हमारी सरकार का संकल्प है कि बातें कम और काम ज्यादा.'' धामी ने कहा कि उन्होंने लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ चयन सेवा आयोग को भी कहा है कि जितनी भी परीक्षाएं हो सकती हैं और रिक्त पद निकाले जा सकते हैं, वे निकाले जाएं और योग्यता के आधार पर पूरी पारदर्शिता के साथ उन्हें भरा जाए.

प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या लाखों में है- धामी

पुष्कर सिंह धामी ने यह भी कहा कि प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या लाखों में है जबकि नौकरियां केवल हजारों में हैं और इसलिए स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम भी लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा.

इससे पहले धामी ने रविवार को देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'सुंदर लाल बहुगुणा प्रकृति संरक्षण पुरस्कार' शुरू करने, 10वीं और 12 वीं कक्षा के छात्रों को नि:शुल्क टैबलेट देने और जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाने सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. धामी ने राजकीय स्कूलों के कक्षा 10 एवं 12 के छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाई को और सुगम बनाने के लिए नि:शुल्क टैबलेट देने की भी घोषणा की और कहा कि इन टैबलेट में सभी शिक्षण सामग्री पहले से अपलोड रहेगी. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए उन्हें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली खाद्य सामग्री का वितरण भी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 

बरेली: अब मिलेगी चौपुला चौराहा पर लगने वाले जाम से निजात, हो गया अटल सेतु का लोकार्पण

Video: तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान की पंक्तियां भूले सपा सांसद एसटी हसन, जमकर हुई फजीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
गोंडा में 7 साल के बच्चे ने सोते समय पिता पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, वजह कर देगी हैरान
गोंडा में 7 साल के बच्चे ने सोते समय पिता पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, वजह कर देगी हैरान
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget