एक्सप्लोरर

भू-कानून को लेकर धामी सरकार गंभीर, अवैध रूप से जमीनों की खरीद फरोख्त पर होगी कार्रवाई

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रदेशवासी अपने पैतृक भूमि को संरक्षित करें और उसकी बिक्री न करें. हमारी सरकार हर संभव कदम उठा रही है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में भू-कानून की दिशा में लिए गए निर्णय के बाद अवैध रूप से जमीनों की खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ धामी सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है. भू कानून को लेकर प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि, सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भू-कानून को लेकर हमारी सरकार गंभीर है.

मंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने भी यहां भूमि खरीदी और उसका उपयोग उस प्रयोजन हेतु नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए भूमि को राज्य सरकार के अध‍िकार क्षेत्र में निहित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि, भू-कानून में जो भी सुधार राज्य हित में अपेक्षित होंगे, वह प्रयास किए जायेंगे. इसके लिए प्रदेश के नागरिकों को भी जागरूक होकर सरकार के इस अभियान को सफल बनाना होगा.

क्या की अपील
वन मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि, प्रदेशवासी अपने पैतृक भूमि को संरक्षित करें और उसकी बिक्री न करें. उन्होंने साफ किया कि पहले भू-कानून में जो भी ऐसे संशोधन हुए और उनसे अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं हुए, जन भावनाओं के अनुरूप उनमें भी संशोधन करने से सरकार पीछे नहीं हटेगी. राज्य के लोगों के अधिकारों को संरक्षित करने के लिए हमारी सरकार हर संभव कदम उठा रही है. राज्य का भू कानून इसी सोच के साथ तैयार किया जा रहा है.

UP News: आपदा से मौत पर यूपी में 24 घंटे में 4 लाख का मुआवजा देने का ऐलान, फसलों का आलकन करने का निर्देश

इसके अलावा एक परिवार में 250 वर्ग मीटर से ज्यादा भूमि खरीद कर, जिन्होंने नियमों का उल्लंघन किया है, उनकी भी अतिरिक्त जमीन राज्य सरकार में निहित की जाएगी. गौरतलब है कि भू कानून को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने कई स्तर पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही राज्य सरकार ने सुभाष कुमार समिति का गठन किया है. इसके साथ ही भू कानून का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में गठित समिति सुझावों का अध्ययन करके इसको अंतिम रूप दे रही है.

(अतुल चौहान की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget