एक्सप्लोरर

मेरठ से दिल्ली आ रहे प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या... हमले में चाचा भी घायल

मेरठ में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में मृतक के चाचा भी घायल हो गये। शुरुआती जांच में पुलिस ने शक के आधार पर चाचा को गिरफ्तार कर लिया है

मेरठ, एबीपी गंगा। मेरठ में बेखौफ बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी इस हमले में उसके चाचा भी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। चाचा-भतीजा अपनी कार से दिल्ली जा रहे थे। घटना कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के खिर्वा रोड के पास हुई है। मृतक दिल्ली के छतरपुर का रहनेवाला था। पुलिस ने संदेह के आधार पर चाचा को गिरफ्तार किया है। माना ये जा रहा है कि हमले के पीछे प्रापर्टी विवाद और गैंगवार है।

घटनाक्रम के मुताबिक दिल्ली के छतरपुर महरौली निवासी हनी अपने चाचा तिलक चौधरी पुत्र रतिराम के साथ गुरुवार को मेरठ में पावली खुर्द के पूर्व प्रधान ऋतुराज के पास मिलने आए थे। उनके साथ दिल्ली निवासी अपराधी शक्ति नायडू भी था। इसके बाद सभी लोग कंकरखेड़ा निवासी रवि उर्फ भूरा के पास आए। यहां से सभी किसी काम से सरधना गए और वहां से रात को वापस लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे कंकरखेड़ा में खिर्वा रोड पर कार के अंदर ही किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। इसके बाद आपस में गोलियां चली। गोलीबारी में हनी को चार गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तिलक चौधरी को भी हाथ और पैर पर गोली लगी। शक्ति नायडू और बाकी लोग फरार हो गए। घायल तिलक चौधरी एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर कैलाशी अस्पताल पहुंचा।

गोलीबारी की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल के कैलाशी अस्पताल में होने की सूचना मिली तो पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने तिलक को हिरासत में ले लिया। पुलिस को शक है कि तिलक ने ही हनी के साथ वारदात कराई है। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि तिलक को पकड़ा गया है। पूछताछ की जा रही है। आपस में ही गैंगवार की आशंका है।

फोरेंसिक टीम ने पिस्टल बरामद की फोरेंसिक टीम मौके पर छानबीन के लिए पहुंची। कार में ही एक पिस्टल बरामद हुई है। जानकारों की मानें तो पिस्टल 9 एमएम की है। एक खोखा भी बरामद किया गया है। कार में तीन गोलियों के निशान मिले हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget