एक्सप्लोरर

अमेठी आने के बाद प्रियंका गांधी की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

Priyanka Gandhi Vadra ने केएल शर्मा के अमेठी से प्रत्याशी होने पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सब अच्छा होगा.

Lok Sabha Election 2024: उत्तरप्रदेश की अमेठी और रायबरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से राहुल और प्रिंयका गांधी का नाम रेस में आगे चल रहा था. लेकिन केएल शर्मा और राहुल गांधी की उम्मीदवारी के बाद गांधी परिवार अमेठी पहुंचा. इस दौरान प्रियंका गांधी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 1999 से हम दोनों ने साथ में चुनाव का संचालन किया है. अमेठी के हर लोग, हर गली को जानते है. सब अच्छा रहेगा.

इसके अलावा सोशल मीडिया साइट एक्स पर प्रियंका ने लिखा- किशोरी लाल शर्मा जी से हमारे परिवार का वर्षों का नाता है. अमेठी, रायबरेली के लोगों की सेवा में वे हमेशा मन-प्राण से लगे रहे. उनका जनसेवा का जज्बा अपने आप में एक मिसाल है.आज खुशी की बात है कि श्री किशोरी लाल जी को कांग्रेस पार्टी ने अमेठी से उम्मीदवार बनाया है. किशोरी लाल जी की निष्ठा और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण अवश्य ही उन्हें इस चुनाव ने सफलता दिलाएगा.

कौन हैं केएल शर्मा 
अमेठी सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा मूल रूप से लुधियाना, पंजाब के रहने वाले है. के एल शर्मा की पहचान सोनिया गांधी के करीबी नेता के रूप में रही है. के एल शर्मा लंबे समय से रायबरेली में सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि के रूप में काम करते आए हैं. करीब चार दशक से अमेठी, रायबरेली में संगठन का काम कर रहे के एल शर्मा को इन दो जिलों की एक–एक गली मालूम है और हर कांग्रेसी इन्हें जनता है. राजीव गांधी के जमाने में इन्हें सरकार के काम का प्रचार प्रसार करने यूपी भेजा गया था. तभी से वो यहां कांग्रेस के लिए काम करते आ रहे है. 

पार्टी ने तोड़ी अपनी परंपरा
अमेठी लोकसभा सीट से साल 1998 में सोनिया गांधी ने यहां से चुनाव लड़ा और साल 2004 में राहुल गांधी ने यहीं से अपनी राजनीतिक पारी का आगाज किया. राहुल को पहले ही चुनाव में जीत हासिल हुई थी. साल 2019 तक राहुल यहां से  सांसद थे. लेकिन उस साल हुए चुनावों में स्मृति ईरानी ने 55,000 वोटों से हरा दिया था. देखना दिलचस्‍प होगा कि आखिर पार्टी केएल शर्मा को टिकट देकर इस बार अपनी सीट बचाने में कामयाब हो पाती है या नहीं.  केएल शर्मा का पूरा नाम किशोरी लाल शर्मा है और वह गांधी परिवार के बेहद खास हैं.

ये भी पढ़ें: अमेठी में केएल शर्मा की जीत पक्की करने के लिए कांग्रेस ने बनाई खास रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget