एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- देश का धन अरबपति मित्रों के हवाले कर रही है बीजेपी

प्रियंका गांधी ने एक बार फिर किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है. प्रियंका ने कहा कि बीजेपी अपने अरबपति मित्रों के लिए लाल कालीन बिछाकर देश का सारा धन उनके हवाले कर रही है.

लखनऊ: किसान आंदोलन को लेकर सियासत जारी है. विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहा है. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है. प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी अपने अरबपति मित्रों के लिए लाल कालीन बिछाकर देश का सारा धन उनके हवाले कर रही है लेकिन किसान अपना हक मांगने दिल्ली आना चाहते हैं तो नाकाबंदी की जा रही है.

सूटबूट वालों की जुगलबंदी प्रियंका गांधी ने ये भी कहा कि ''बीजेपी और सूटबूट वालों की जुगलबंदी है, किसान का हक छीनने को ये नाकाबंदी है.''

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- देश का धन अरबपति मित्रों के हवाले कर रही है बीजेपी

सरकार पर साधा निशाना बता दें कि, हाल ही में बालाकोट हमले से जुड़ी गोपनीय और बेहद संवेदनशील जानकारी एक पत्रकार के पास होने के आरोपों पर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए थे. प्रियंका गांधी ने एक के बाद एक दो ट्वीट किए थे. पहले ट्वीट में उन्होंने कहा था कि ''एक तरफ ये सरकार किसानों की सुन नहीं रही दूसरी तरफ जवानों की जिंदगी से खेल रही है. जय जवान जय किसान हमारे देश का नारा है. सिर्फ इसे बार बार दोहराने से काम नहीं चलेगा, इस पर क़ायम रहना देश के शहीदों के प्रति हर नेता का नैतिक फर्ज है.''

दूसरे ट्वीट में प्रियंका गांधी ने कहा कहा था कि ''देश की सुरक्षा से जुड़ी अतिगोपनीय बातें एक पत्रकार को बताई गईं. हमारे देश के वीर जवान शहीद हुए. पत्रकार कहता है 'हमें फायदा होगा'. राष्ट्रवाद का दावा करने वाले राष्ट्रद्रोही कारनामे करते हुए पकड़े गए. यह बहुत गम्भीर मामला है. इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: 

BJP सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान, कहा- 'कांग्रेस ने करवाई सुभाष चंद्र बोस की हत्या, नेहरू-गांधी से ज्यादा लोकप्रिय थे'

नए बजट के केंद्र में होगी लोक कल्याण की भावना, रोजगार सृजन को दें प्राथमिकता: सीएम योगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget