एक्सप्लोरर

Ram Nath Kovind Kanpur Visit: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज आएंगे कानपुर, जानें क्या है कार्यक्रम और कैसी है सुरक्षा

President Ram Nath Kovind Kanpur Train Journey: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज कानपुर दौरे पर आ रहे हैं. कोविंद सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर प्रेसीडेंशियल ट्रेन से कानपुर के लिये रवाना होंगे.

नई दिल्ली. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज कानपुर आ रहे हैं. राष्ट्रपति 27 जून यानी रविवार को अपने पैतृक गांव परौंख जाएंगे. कोविंद सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर प्रेसीडेंशियल ट्रेन से कानपुर के लिये रवाना होंगे. एक बयान में कहा गया कि ट्रेन कानपुर देहात के झिंझक और रुरा दो जगह रुकेगी, जहां राष्ट्रपति स्कूल के दिनों और समाजसेवा के शुरुआती दिनों के अपने पुराने परिचितों से मुखातिब होंगे.

15 साल बाद राष्ट्रपति करेंगे ट्रेन में सफर
ऐसा 15 साल बाद हो रहा है जब कोई मौजूदा राष्ट्रपति रेल यात्रा करेंगे. इससे पहले 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम ने दिल्ली से देहरादून तक की रेल यात्रा की थी जहां उन्हें इंडियन मिलेट्री एकेडमी की पासिंग आउट परेड में शामिल होना था.   

राष्ट्रपति का कार्यक्रम
राष्ट्रपति प्रेसीडेंशियल ट्रेन से आज कानपुर पहुंचेंगे. 26 जून को शहर में पुराने परिचित लोगों से मिलेंगे. 27 जून को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हेलीकाप्टर से पैतृक गांव परौंख और पुखरायां कस्बा जाएंगे. 27 जून को करीब 3 बजे राष्ट्रपति पुखरायां से कानपुर के लिए रवाना होंगे. यहां रात्रि विश्राम के बाद 28 जून को सुबह 10:20 बजे प्रेसीडेंशियल ट्रेन से लखनऊ रवाना होंगे. कानपुर में राष्ट्रपति 60 घंटे से ज्यादा रहेंगे. लखनऊ से 29 जून को शाम 4:30 बजे एयरफोर्स के विमान से दिल्ली जाएंगे.

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. व्यवस्था संभालने के लिए उनके साथ 42 अधिकारियों का दल आएगा. ये सभी राष्ट्रपति भवन और सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े शीर्ष अधिकारी होंगे. इसके अलावा करीब 40-50 अफसरों का एक और दल होगा, जो सैलून में उनके साथ रहेगा और कुछ फ्लीट के तौर पर चलने वाली ट्रेन में रहेंगे. उनकी सुरक्षा में शल कमांडो के अलावा 10 जिलों की पुलिस फोर्स, आरपीएफ और जीआरपी को तैनात किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

मेनका गांधी की चिट्ठी से उत्तराखंड सरकार में खलबली, चर्चा में अफसर, खनन माफिया और कुछ सफेदपोश के नाम

धर्मांतरण के लिए किया जाता है युवाओं का ब्रेनवॉश, जानें-दर्श के रिहान बनने की कहानी- मां की जुबानी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget