एक्सप्लोरर

Prayagraj News: वाटर फाल में नहाते वक्त युवक की नाक में घुसा जोंक, डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन के बाद निकाला बाहर

UP News: प्रयागराज में डॉक्टरों की टीम ने एक युवक की नाक से जिंदा जोंक को सर्जरी के बाद निकाला. वॉटरफॉल में नहाते वक्त जोंक युवक की नाक में घुस गया था. जिससे उसको लगातार ब्लीडिंग हो रही थी.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में डॉक्टर्स की टीम ने एक युवक की नाक में घुसकर पिछले पंद्रह दिनों से हलचल मचा रहे जिंदा जोंक को जटिल ऑपरेशन करते हुए मरीज को नई जिंदगी दी है. युवक की नाक में यह जोंक उत्तराखंड के एक वॉटरफॉल में नहाते वक्त गुपचुप तरीके से दाखिल हो गया था. इसके अलावा नाक के अंदरूनी हिस्से में घाव होने से युवक को लगातार ब्लीडिंग भी हो रही थी. सर्जरी के बाद नाक से जोंक को बाहर निकालने के बाद पीड़ित युवक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. 

दरअसल प्रयागराज का रहने वाला 19 साल का युवक सेसिल एंड्रूज गोम्स जून के पहले हफ्ते में घूमने के लिए उत्तराखंड गया था. वहां एक वॉटरफॉल के रुके हुए पानी में नहाने के बाद उसकी नाक में दिक्कत होने लगी थी. लगातार ऐसा लगता था जैसे अंदर कोई हलचल हो रही है. दो दिन बाद उसकी नाक से ब्लीडिंग शुरू हो गई. शुरू में उसने इस गर्मी का असर माना. तीन दिन पहले जब ज्यादा ब्लीडिंग होने लगी तो उसने शहर के ईएनटी स्पेशलिस्ट डाॅ सुभाष चंद्र वर्मा से संपर्क किया. जांच के बाद उन्हें यह जानकारी हुई पानी में मौजूद यह जोंक नहाते वक्त नाक में घुस गया था.

सर्जरी कर निकाला गया जिंदा जोंक
सुभाष चंद्र वर्मा और उनकी टीम ने शहर के नाजरेथ हॉस्पिटल में मरीज को एडमिट कर उसके नाक की सर्जरी की और कई घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन के बाद जिंदा जोंक बाहर निकाला. रविवार शाम हुए ऑपरेशन के बाद चौबीस घंटे तक ऑब्जरवेशन में रखकर मरीज को अब छुट्टी दे दी गई है. सर्जरी करने वाले ईएनटी स्पेशलिस्ट डाॅ सुभाष चंद्र वर्मा के मुताबिक यह अपने आप में बेहद अनूठा मामला था. गनीमत यह रही कि वक्त रहते जोंक के बारे में जानकारी हो गई और उसे सर्जरी के जरिए बाहर निकाल दिया गया. यह इतना खतरनाक हो सकता था कि मरीज की जान तक जा सकती थी. 

क्या बोले डॉ सुभाष चंद्र वर्मा
डा० सुभाष चंद्र वर्मा ने लोगों को सलाह दी है कि वह अगर वॉटरफॉल या स्विमिंग पूल में नहाने के शौकीन हैं तो उन्हें इस बात का एहतियात बरतना चाहिए. ठहरे हुए या गंदे पानी में कतई नहीं नहाना चाहिए. उसी पानी में नहाना चाहिए, जिसमें जहां पानी बहता हुआ हो और साफ हो नहीं तो इसी तरह की किसी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता.

ये भी पढ़ें: असदु्द्दीन ओवैसी की सदस्यता हो जाएगी खत्म! फिलिस्तीन वाले नारे पर बढ़ सकती है मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget