एक्सप्लोरर

Prayagraj: पैरा मिलिट्री फ़ोर्स की निगरानी में होगा HC बार का चुनाव, साढ़े नौ हजार वोटर करेंगे 199 उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला

इलाहाबाद हाईकोर्ट में बार एसोसिएशन के लिए मतदान 1 दिसंबर को होंगे. बता दें कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया पैरा मिलिट्री फ़ोर्स की सुरक्षा में होगी.

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट में बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मतदान कल यानि एक दिसंबर को होने वाले हैं. इन चुनावों में 13 प्रमुख पदों समेत कुल 28 पदों के लिए 199 उम्मीदवार मैदान में उतरने वाले हैं. 1 दिसंबर को सुबह नौ से शाम पांच बजे के करीब दस हज़ार वोटर वोट डालेंगे. ये पूरी चुनाव प्रक्रिया पैरा मिलिट्री फ़ोर्स की सीआरपीएफ की सुरक्षा में होगी. ये पहला मौका होगा, जब बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों के नाम के साथ ही उनकी कलर्ड फोटो भी लगी होगी. इसके अलावा फर्जी वोटिंग रोकने के लिए सेंसर वाले कैमरों का भी यूज किया जाएगा.

ये उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव

कल होने वाले इन चुनावों में सबकी नजर अध्यक्ष और महासचिव के उम्मीदवारों पर रहेगी. बता दें कि इस बार अध्यक्ष पद पर सात और महसचिव पद पर दस उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है. अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार सिंह, अतुल कुमार पांडेय, अविनाश चंद्र तिवारी, बृजेश दत्त पांडेय, इंद्र कुमार चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष राधाकांत ओझा और राम अवतार वर्मा मैदान में हैं. तो वहीं महासचिव पद पर अच्युता नंद पांडेय, अखिलेश कुमार द्विवेदी, अखिलेश कुमार शर्मा, अनुराधा सुंदरम, लाल धारी राजभर, संतोष कुमार मिश्र, एसडी सिंह जादौन, शशि प्रकाश सिंह, विक्रांत पांडेय और वीपी गुप्ता चुनाव लड़ रहे हैं. इस बार के चुनाव में अध्यक्ष पद पर सात, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद पर छह, महासचिव पद पर दस, संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर बीस, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद पर तेरह, ज्वाइंट सेक्रेट्री प्रेस पद पर आठ, संयुक्त सचिव महिला पद पर तीन, कोषाध्यक्ष पद पर चौदह, उपाध्यक्ष के पांच पदों के लिए 39 और कार्यकारिणी सदस्य के पंद्रह पदों के लिए उन्नयासी उम्मीदवार मैदान में हैं.

करीब दस बजार वोटर डालेंगे वोट

इस बार चुनाव के बैलेट पेपर भी सीआरपीएफ की निगरानी में रखे गए हैं. वोटिंग और काउंटिंग में पुलिस और प्रशासन के लोगों के साथ ही सीआरपीएफ की भी निगरानी रहेगी. वोटों की गिनती दो दिसंबर से रोज़ाना सुबह दस से शाम पांच बजे के बीच होगी. पहले दिन बैलेट पेपर्स को छांटा जाएगा. चुनाव में पांच अलग-अलग बैलेट पेपर्स का इस्तेमाल होगा. सभी पदों की काउंटिंग पूरी होने में एक हफ्ते से दस दिनों का वक़्त लग सकता है। इस बार के चुनाव में 9946 वोटर्स मतदान करेंगे. वोटिंग के लिए बीस बूथ बनाए गए हैं. महिलाओं और सीनियर एडवोकेट्स के लिए दो अलग बूथ बनाए गए हैं. वोटरों के लिए ड्रेस में आना और बार एसोसिएशन का पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा.

वोटिंग से पहले वकीलों को दिया जाएगा टोकन

आपको बता दें कि वोटिंग के लिए आने वाले वकीलों को पहले एक टोकन दिया जाएगा. उसके बाद सेंसर लगे कैमरे से उनकी फोटो खींची जाएगी. टोकन मिलते ही वोटर के नाम को कम्प्यूटर की मदद से ब्लाक कर दिया जाएगा और जिससे उस नाम पर दोबारा वोट नहीं डाला जा सकेगा, पूरे सेंटर पर दर्जनों सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. चुनाव अधिकारी अनिल तिवारी के मुताबिक़ निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं. जिन वकीलों ने अपनी फोटो जमा नहीं की थी, उनका नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है. ऐसा इसलिए किया गया है ताकि फर्जी वोटिंग की आशंका को दरकिनार किया जा सके.   

ये भी पढ़ें-

Liquor Ban in Bihar: CM नीतीश ने अपने हाथों में ली कमान, खुद पूरे बिहार में घूमकर महिलाओं को शराबबंदी के प्रति करेंगे जागरूक

Punjab News: क्या पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल होंगे बड़े चेहरे? कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया यह दावा

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: जिला अस्पताल की शोभा बढ़ाते रहे जंजीर से बंधे 'स्ट्रेचर', बेटों की बाहें बनी मां का सहारा
यूपी: जिला अस्पताल की शोभा बढ़ाते रहे जंजीर से बंधे 'स्ट्रेचर', बेटों की बाहें बनी मां का सहारा
Rampur Road Accident: रामपुर: ट्रक में जा घुसी अनियंत्रित कार, दर्दनाक सड़के हादसे में 4 लोगों की मौत
रामपुर: ट्रक में जा घुसी अनियंत्रित कार, दर्दनाक सड़के हादसे में 4 लोगों की मौत
'मंदिर ट्रस्टों में भी हो गैर हिंदू सदस्यों की नियुक्ति', कांग्रेस नेता शाहनवाज आलम ने की मांग
'मंदिर ट्रस्टों में भी हो गैर हिंदू सदस्यों की नियुक्ति', कांग्रेस नेता शाहनवाज आलम ने की मांग
हापुड़: सीलबंद पानी की बोतल में निकला तेजाब! दो घूंट पीते ही युवती की हालत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती
सीलबंद पानी की बोतल में निकला तेजाब! दो घूंट पीते ही युवती की हालत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget