एक्सप्लोरर

Magh Mela 2023: प्रयागराज माघ मेले में यूपी के सबसे हाईटेक 'आई ट्रिपल सी सेंटर' से हो रही है निगरानी, जानें- कैसे होता है काम

Magh Mela 2023: इस कमांड सेंटर में माघ मेला क्षेत्र में लगाए गए हाई क्वालिटी के दो सौ सीसीटीवी कैमरों से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जाती है. चप्पे- चप्पे पर नजर रखी जाती है.

Prayagraj Magh Mela 2023: संगम नगरी प्रयागराज में इन दिनों माघ मेला लगा हुआ है. सनातन धर्मियों की आस्था के इस मेले में रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं. इसके अलावा बड़ी संख्या में संत महात्मा और श्रद्धालु यहां आबाद किए गए तंबुओं के शहर में एक महीने के लिए कल्पवास कर रहे हैं. ऐसे में इन श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकारी अमले के लिए एक बड़ी चुनौती है.

मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए वैसे तो पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के पांच हज़ार से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं, लेकिन पूरी सुरक्षा व्यवस्था की मॉनीटरिंग इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर यानी आई ट्रिपल सी में बनाए गए स्पेशल कंट्रोल रूम से की जाती है. इस कमांड सेंटर में माघ मेला क्षेत्र में लगाए गए हाई क्वालिटी के दो सौ सीसीटीवी कैमरों को ऑपरेट किया जाता है. पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जाती है. चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाती है. सुरक्षा इंतजामों को परखने के साथ ही क्राउड मैनेजमेंट भी किया जाता है. जरूरत पड़ने पर कैमरों को यहीं से ज़ूम व वाइड एंगल पर कर दिया जाता है. 

माघ मेले में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था
इस कंट्रोल रूम में यूपी पुलिस के सौ प्रशिक्षित जवान तीन अलग-अलग शिफ्टों में काम करते हैं. कैमरों की मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम में बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाई गई है. माघ मेले के एसएसपी डॉ राजीव नारायण मिश्र समेत कई दूसरे अफसर खुद यहां बैठकर पूरे मेले की सुरक्षा की मानिटरिंग करते हैं. जरूरत पड़ने पर पॉइंट पर मौजूद मातहतों को जरूरी दिशा निर्देश दिए जाते हैं. कंट्रोल रूम में बैठने वाले सभी कर्मचारी वायरलेस सुविधा से लैस होते हैं. यहीं से मैसेज पास किया जाता है. ताकि किसी तरह की गड़बड़ी होते ही तुरंत इसकी खबर मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों तक पहुंच सके. 

माघ मेले के एसएसपी डॉ राजीव नारायण मिश्र के मुताबिक इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से ही माघ मेले के श्रद्धालुओं के लिए हेल्पलाइन नंबर भी ऑपरेट किए जाते हैं. इसके अलावा दूसरे विभागों के अफसरान भी यहीं से व्यवस्थाओं की निगरानी करते हैं. इस कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की स्थापना 2019 के कुंभ मेले के वक्त की गई थी. इसे यूपी के सबसे हाईटेक कंट्रोल रूम में एक माना जाता है. मौनी अमावस्या के दिन जब दो करोड़ श्रद्धालु माघ मेले में आए थे तो उनकी सुरक्षा और क्राउड मैनेजमेंट इसी आई ट्रिपल सी सेंटर से किया गया था. मेले में सुरक्षा के मद्देनजर 13 थाने और 38 पुलिस चौकियां बनाई गई हैं. 

ये भी पढ़ें-  UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में चाहते थे ये बड़ा पद, अखिलेश यादव ने नहीं मानी बात, तो फिर...

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में हॉर्न बजाने पर आरोपी ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस के पैरों में गिरकर मांगा न्याय
गाजियाबाद में हॉर्न बजाने पर आरोपी ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस के पैरों में गिरकर मांगा न्याय
'मुनाफाखोरी का नया नाम है एथेनॉल...जंग और जंक की बढ़ी समस्या', अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना
'मुनाफाखोरी का नया नाम है एथेनॉल...जंग और जंक की बढ़ी समस्या', अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना
'अखिलेश यादव न मुसलमान और न सनातन...', मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताई PDA की परिभाषा
'अखिलेश यादव न मुसलमान और न सनातन...', मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताई PDA की परिभाषा
राम मंदिर मामला: विष्णु दास महाराज का केजरीवाल पर हमला, 'क्या आप सुप्रीम कोर्ट हैं जो फांसी...'
राम मंदिर मामला: विष्णु दास महाराज का केजरीवाल पर हमला, 'क्या आप सुप्रीम कोर्ट हैं जो फांसी...'

वीडियोज

Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
Embed widget