एक्सप्लोरर

Prayagraj: चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच नीतीश कुमार के संदेश के साथ छात्रों के आंदोलन में शामिल हुए JDU के नेता

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्रों का प्रदर्शन जहां जारी है वहीं अब बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने इसे अपना समर्थन दिया है. इसके कुछ नेता आज इस आंदोलन में शामिल हुए.

UP News: इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी (Allahabad Central University) के छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. तमाम सियासी पार्टियां भी छात्रों के इस आंदोलन को अपना समर्थन दे रही हैं. बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने भी आज छात्रों के आंदोलन को अपना समर्थन दे दिया है. जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पटेल (Satendra Patel) और युवा इकाई के राष्ट्रीय सचिव नीरज पटेल (Neeraj Patel) समेत कई नेता आज इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में चल रहे छात्रों के अनशन में शामिल हुए.

नीतीश ने भेजा यह संदेश

जेडीयू नेताओं ने कहा कि वह बिहार के सीएम नीतीश कुमार के कहने पर छात्रों के बीच पहुंचे हैं. नीतीश कुमार ने संदेश भेजा है कि उनकी पार्टी छात्रों के आंदोलन में पूरी तरह साथ रहेगी. जेडीयू का समर्थन इसलिए भी मायने रखता है क्योंकि पिछले दिनों बिहार के सीएम को लेकर यह चर्चा हुई थी कि वह लोकसभा का चुनाव प्रयागराज के फूलपुर सीट से लड़ेंगे. इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में ही आती है. जेडीयू के समर्थन के बाद सियासी गलियारों में फिर से यह सुगबुगाहट होने लगी है कि कहीं नीतीश कुमार छात्रों के आंदोलन का समर्थन करा कर फूलपुर क्षेत्र में अपनी सियासी जमीन तो तैयार नहीं कर रहे हैं. कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव अविनाश यादव भी आज छात्रों के अनशन में शामिल हुए.

Prayagraj News: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्रों और पुलिस में तीखी झड़प, कैंपस में अफरा-तफरी मची

यूनिवर्सिटी में मचा रहा आज हंगामा

फीस बढ़ोतरी को लेकर यूनिवर्सिटी कैंपस में आज भी पूरे दिन हंगामा मचा रहा. एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री को पोस्ट कार्ड के जरिए अपनी समस्या भेज कर उनसे इस मामले में दखल दिए जाने की मांग की तो वहीं कुछ छात्रों ने भू-समाधि लेने की कोशिश की. इस दौरान छात्रों और पुलिस में देर तक झड़प भी हुई. उधर, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और सपा नेता अखिलेश यादव ट्वीट कर छात्रों के आंदोलन का समर्थन कर चुके हैं. छात्रों ने आज फिर दोहराया है कि वह फीस बढ़ोतरी का फैसला वापस नहीं होने तक अपने आंदोलन से कतई पीछे नहीं हटेंगे.

ये भी पढ़ें -

UP Government Job: UPPCL में निकले 1273 पदों पर आवेदन करने का अंतिम मौका आज, इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget