एक्सप्लोरर

ऑपरेशन माफिया के दौरान जेसीबी मशीन पर गिरी बिल्डिंग, बाल-बाल बची ड्राइवर की जान

मकान जब गिर रहा था तो उसके मलबे का बड़ा हिस्सा सीधे वहां कार्रवाई को अंजाम दे रही जेसीबी मशीन पर आ गया. जेसीबी मशीन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

प्रयागराज: यूपी में माफियाओं-बाहुबलियों और दूसरे अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नेस्तनाबूत अभियान के तहत आज भी एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया. इसके तहत माफिया घोषित किये गए पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद के करीबी और उसके गैंग के सक्रिय सदस्य मोहम्मद असाद के तीन मंज़िला निर्माणाधीन मकान को सरकारी बुलडोज़रों के ज़रिये ज़मींदोज़ किया गया.

कार्रवाई शुरू होने के कुछ देर बाद ही पूरा मकान ताश के पत्तों की तरह गिरकर मलबे के ढेर में तब्दील हो गया. मकान जब गिर रहा था तो उसके मलबे का बड़ा हिस्सा सीधे वहां कार्रवाई को अंजाम दे रही जेसीबी मशीन पर आ गया. इसके बाद जेसीबी मशीन से धुंआ निकलने लगा और चारों तरफ धूल का गुबार छा गया. जेसीबी मशीन के ड्राइवर ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. बिल्डिंग का बड़ा हिस्सा गिरने से जेसीबी मशीन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

प्रयागराज में अब तक 54 कार्रवाई की जा चुकी है

मोहम्मद असाद अतीक गैंग का सक्रिय सदस्य होने के साथ ही खुद भी क्रिमिनल है. उसके खिलाफ कई क्रिमिनल केस दर्ज हैं. शहर के करेली इलाके में उसने तीन सौ स्क्वायर गज़ में मकान बनवा रखा था. निर्माण के लिए न तो विकास प्राधिकरण से नक्शा पास कराया गया था और न ही मंजूरी ली गई थी. सरकारी अमले ने आज बुलडोज़रों के ज़रिये कुछ ही देर में इसे ज़मींदोज़ कर दिया. कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए थे.

ऑपरेशन नेस्तनाबूत के तहत प्रयागराज में अब तक 54 कार्रवाई की जा चुकी है. अभियान का सबसे ज़्यादा असर प्रयागराज में ही देखने को मिल रहा है. हालांकि पिछले बीस दिनों में कार्रवाई न होने से सवाल उठ रहे थे.

ये भी पढ़ें-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- अब अपमानजनक लगने लगा है 'नेता' जैसा शब्द

विधानपरिषद में CM योगी ने दी विपक्ष को नसीहत, कहा- सुनने की आदत डालिये, यहां गर्मी मत दिखाइए

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में नमाज पर लगे पूर्ण प्रतिबंध? अयोध्या के संत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा लेटर
भारत में नमाज पर लगे पूर्ण प्रतिबंध? अयोध्या के संत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा लेटर
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, बिजली और भूस्खलन का खतरा; IMD की चेतावनी
उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, बिजली और भूस्खलन का खतरा; IMD की चेतावनी
फिरोजाबाद में ट्रेन से भाग रहे 2 इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, 300 पुलिसकर्मियों ने चलाया ऑपरेशन
फिरोजाबाद में ट्रेन से भाग रहे 2 इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, 300 पुलिसकर्मियों ने चलाया ऑपरेशन

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget