एक्सप्लोरर

Prayagraj News: रोजगार मेले के बहाने वोटरों को साधने की कोशिश, CM योगी के साथ कार्यक्रम में नहीं रहेंगे केशव मौर्य

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज का दौरा करेंगे. वह फूलपुर विधानसभा सीट के तहत फूलपुर कस्बे में आयोजित रोजगार मेले और ऋण वितरण समारोह में शामिल होंगे.

Prayagraj News: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज(4 अगस्त) को संगम नगरी प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे. वह यहां फूलपुर विधानसभा सीट के तहत आने वाले फूलपुर कस्बे में आयोजित होने वाले रोजगार मेले और ऋण वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. इस मौके पर वह विकास की तमाम योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. सीएम योगी इन कार्यक्रमों के जरिए फूलपुर विधानसभा सीट पर जल्द होने वाले उप चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने और वोटरों को रिझाकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का भी काम करेंगे. 

हालांकि अपना गृह नगर और फूलपुर सीट का प्रभारी होने के बावजूद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सीएम योगी के इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे. इसे लेकर सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं हो रही है.कार्यक्रम के मुताबिक सीएम योगी दोपहर 12:30 बजे फूलपुर कस्बे के इफको ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे. सीएम योगी दोपहर 12:40 बजे मंच पर आएंगे.

फूलपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित 
मंच पर रोजगार मेले के उदघाटन के साथ ही ऋण वितरण, टेबलेट और मोबाइल वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे. वह यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे. फूलपुर उपचुनाव को लेकर सीएम योगी जहां कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का काम करेंगे. वहीं अपने संबोधन के जरिए वह वोटरों को रिझाने की भी कोशिश करेंगे. सीएम योगी की कोशिश होगी कि आज के कार्यक्रम के जरिए फूलपुर का सियासी माहौल पार्टी के पक्ष में कर दिया जाए.

फूलपुर में तीन घंटे रहेंगे सीएम योगी
सीएम योगी मंच पर करीब डेढ़ घंटे तक रहेंगे. वह इफको गेस्ट हाउस में दोपहर 2:10 से 2:40 बजे तक जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे, जबकि 2:40 बजे से 3:10 बजे तक संगम नगरी में जल्द आयोजित होने जा रहे महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. सीएम योगी दोपहर 3:20 बजे इफको हेलीपैड से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे. सीएम योगी करीब तीन घंटे तक फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे. फूलपुर सीट पर जल्द ही विधानसभा का उपचुनाव होना है.

सीएम के दौरे को लेकर तैयारी हुई पूरी
सीएम योगी रोजगार मेले में युवाओं और महिलाओं को 550 करोड़ रुपए का ऋण वितरण करेंगे. इसके अलावा 600 करोड़ रुपए की 400 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. साथ ही स्वयं सहायता समूहों के लिए कोष भी जारी करेंगे. सीएम योगी के दौरे की सभी तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली गई हैं. फूलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव यहां के विधायक प्रवीण पटेल के सांसद चुने जाने की वजह से कराया जाना है. हालांकि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को इस विधानसभा क्षेत्र में करीब अठारह हजार वोटो से हार का सामना करना पड़ा था. 

ये भी पढ़ें: 'इनकी गुंडागर्दी...' ओम प्रकाश राजभर का जिक्र कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कर दिया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून में नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर नाबालिग का जंगल में गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर नाबालिग का जंगल में गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर में चलती बस में हाई टेंशन लाइन से उतरा करंट, 1 व्यक्ति की मौत और तीन घायल
सिद्धार्थनगर में चलती बस में हाई टेंशन लाइन से उतरा करंट, 1 व्यक्ति की मौत और तीन घायल
UP News: आगरा में युवक के मलाशय में फंसी 1 लीटर पानी की बोतल, डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाली
आगरा में युवक के मलाशय में फंसी 1 लीटर पानी की बोतल, डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाली
लखनऊ में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला, दबंगों ने गाड़ी पर की दो राउंड फायरिंग
लखनऊ में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला, दबंगों ने गाड़ी पर की दो राउंड फायरिंग

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget