एक्सप्लोरर

UP News: अब प्रयागराज के इस मंदिर में लागू हुआ ड्रेस कोड, भगवान के दर्शन से पहले जान लें नया नियम

Dress Code in Prayagraj Temple: मनकामेश्वर मंदिर में ड्रेस कोड लागू करने का फैसला चर्चा का सबब बना हुआ है. प्रबंधन के फैसले पर महिला श्रद्धालुओं ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है.

Sri Mankameshwar Mandir Prayagraj: संगम नगरी प्रयागराज के प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए अब ड्रेस कोड लागू हो गया है. महिलाओं और युवतियों को छोटे-उत्तेजक कपड़े पहनकर आने से मना किया गया है. महिलाओं को साड़ी, सलवार सूट या शालीन कपड़े पहन कर आने पर मंदिर में एंट्री मिलेगी. मंदिर प्रशासन का मानना है कि अमर्यादित कपड़ों की वजह से भक्तों की एकाग्रता भंग होती है और आस्था प्रभावित होती है. महिलाओं के साथ पुरुषों पर भी नया नियम लागू होगा. पुरुषों को हाफ पैंट, कटी फटी जींस पहनकर मंदिर नहीं आने को कहा गया है. मंदिर प्रशासन ने ड्रेस कोड की गाइडलाइन के साइन बोर्ड जगह-जगह लगा दिए हैं.

यमुना किनारे मनकामेश्वर मंदिर पौराणिक महत्व का धार्मिक स्थल है. मान्यता है कि मंदिर में भगवान भोलेनाथ विराजमान हैं. मंदिर में रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए आते हैं. सोमवार के दिन हजारों की भीड़ उमड़ती है. पूरे सावन मास और महाशिवरात्रि समेत दूसरे खास मौकों पर भीड़ को संभालना मुश्किल हो जाता है. श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा होने से मंदिर में तिल रखने तक की जगह नहीं होती. मनकामेश्वर मंदिर में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का भी स्थान है.

UP News: अब प्रयागराज के इस मंदिर में लागू हुआ ड्रेस कोड, भगवान के दर्शन से पहले जान लें नया नियम

ड्रेस कोड की गाइडलाइन के लगे साइन बोर्ड

मंदिर के प्रबंधक ब्रह्मचारी श्री धरानंद ने ड्रेस कोड की गाइडलाइन के साइन बोर्ड जगह जगह लगवा दिए हैं. गाइडलाइन के मुताबिक महिलाओं और युवतियों को छोटे-भद्दे कपड़े पहन कर मंदिर नहीं आने को कहा गया है. महिलाओं और युवतियों से शालीन कपड़े पहन कर मंदिर आने की अपील की गई है. चेतावनी भी दी गई है कि अमर्यादित और उत्तेजक कपड़े पहन कर आने पर मंदिर परिसर में एंट्री नहीं दी जाएगी. पुरुषों को भी शालीन कपड़े पहन कर मंदिर आने की नसीहत दी गई है.

उत्तेजक कपड़ों में आने पर नहीं मिलेगी एंट्री

मंदिर के प्रबंधक ब्रह्मचारी श्री धरानंद के मुताबिक छोटे भद्दे और उत्तेजक कपड़े पहन कर आने से मंदिर में पूजा अर्चना करने आए श्रद्धालुओं की एकाग्रता भंग होती हैं. भक्तों का ध्यान ठीक से पूजा-पाठ में नहीं लग पाता है और श्रद्धालुओं की आस्था भी प्रभावित होती है. भक्तों से शालीनता का पालन करने की अपील की गई है. प्रबंधक श्री धरानंद ने बताया कि अमर्यादित कपड़ों के कारण पिछले कुछ दिनों से मंदिर परिसर का माहौल खराब हो रहा था. इसी वजह से नया नियम लागू करने का फैसला लिया गया.

नए नियम के फैसले पर मिली जुली प्रतिक्रिया

उन्होंने पहले लोगों को जागरूक करने की बात कही. बाद में सख्ती से इंट्री भी बैन कर दी जाएगी. मनकामेश्वर मंदिर में ड्रेस कोड लागू करने का फैसला चर्चा का सबब बना हुआ है. ज्यादातर महिलाओं ने फैसले का स्वागत किया है. उनका कहना है कि फैसले में कुछ भी गलत नहीं है. हालांकि कुछ महिलाओं ने अनौपचारिक तौर पर बातचीत में ड्रेस कोड पर एतराज जताया. उनका कहना है कि महिलाओं को फोकस करना कतई ठीक नहीं है. कम से कम धार्मिक स्थल पर महिलाओं के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए. 

UP News: राम मंदिर के अलावा पर्यटन की विविधता होगा आकर्षण, अयोध्या विजन 2047 पर हो रहा काम

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'नारी के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित सरकार', मां चंद्रघंटा की आराधना कर बोले CM योगी
'नारी के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित सरकार', मां चंद्रघंटा की आराधना कर बोले CM योगी
'ओवैसी से घबरा गए अखिलेश...', ओम प्रकाश राजभर ने क्यों किया ये दावा?
'ओवैसी से घबरा गए अखिलेश...', ओम प्रकाश राजभर ने क्यों किया ये दावा?
UP में 25 फरवरी के बाद होंगे विधानसभा चुनाव? इस वजह से लग रहे कयास!
UP में 25 फरवरी के बाद होंगे विधानसभा चुनाव? इस वजह से लग रहे कयास!

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget