एक्सप्लोरर

UP News: प्रयागराज में डिरेल हुई मालगाड़ी, तीन डब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनें हुई प्रभावित

UP News: प्रयागराज में मालगाड़ी के तीन डब्बे पटरी से उतरने से दिल्ली हावड़ा रेल की अप और डाउन दोनों लाइन बाधित हो गई है. जिससे रूट की अप और डाउन दोनों लाइनें बाधित हो गई है.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में बुधवार को एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरने से दिल्ली हावड़ा रेल रूट बाधित हो गया है. मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने की वजह से तमाम ट्रेनें प्रभावित हुई है और उन्हें आसपास के स्टेशनों पर रोक दिया गया है. रेलवे की टीमें पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बों को वापस ट्रैक पर लाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ घंटे में दिल्ली हावड़ा रूट पर ट्रेनों का आवागमन पहले की तरह शुरू हो जाएगा.

दरअसल यह हादसा प्रयागराज जंक्शन स्टेशन के नजदीक शहर के ही जानसेनगंज इलाके के पास हुआ है. जंक्शन से आगे बढ़ते ही मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे का शिकार बनी मालगाड़ी कानपुर से मुगलसराय जा रही थी. मालगाड़ी के सभी डब्बे खाली थे और उनमें कोई सामान नहीं लदा हुआ था. दोपहर करीब सवा तीन बजे मालगाड़ी का डिब्बा नंबर 17, 18 और 19 पटरी से उतर गया. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.

मालगाड़ी डिरेल होने से दोनों लाइन बाधित
मालगाड़ी डिरेल होने से दिल्ली हावड़ा रूट की अप और डाउन दोनों लाइनें बाधित हो गई हैं. तमाम यात्री ट्रेनों को जगह-जगह रोकना पड़ा है. हालांकि वंदे भारत समेत कुछ प्रमुख ट्रेनों को समय के साथ चलाया जा रहा है. मौके पर रेलवे के इंजीनियरिंग, ऑपरेटिंग व अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद हैं. ट्रेन के अगले हिस्से को अलग कर हटा दिया गया है और डिरेल हुए डिब्बों को पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है. मौके पर आरपीएफ को भी तैनात किया गया है. 

क्या बोले नॉर्थ सेंट्रल रेलवे जोन के सीपीआरओ 
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे जोन के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक रूट को जल्द ही बहाल कर ट्रेनों का संचालन सामान्य तौर पर शुरू करने की कोशिश की जा रही है. हादसे से प्रभावित यात्री ट्रेनों को उन जगहों पर रोका गया है. जहां मुसाफिरों को कोई दिक्कत ना हो और उन्हें जरूरत के सामान मिलते रहे.

ये भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज और प्रदीप मिश्रा के बीच नहीं हुई सुलह? शिष्यों ने वीडियो जारी कर किया खंडन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget