एक्सप्लोरर

प्रयागराज धर्मांतरण केस: नाबालिग के धर्मांतरण का मामला, एक आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर

Prayagraj News:फूलपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग दलित लड़की को केरल ले जाकर धर्म परिवर्तन और आतंकी साजिश में शामिल करने का मामला सामने आया था. जिसके बाद स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया था.

UP News: यूपी के प्रयागराज में धर्मान्तरण और आतंकी साजिश मामले में पुलिस अभी भी एक फरार आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. पुलिस ने अब इस मामले में जांच का दायरा बढ़ा दिया है. इस मामले में अभी ताज पुलिस मोहम्मद कैफ और दरकशा बानो को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है. जबकि नाबालिग लड़की के बयान के आधार पर जांच भी शुरू कर दी है.

यहां बता दें कि फूलपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग दलित  लड़की को केरल ले जाकर धर्म परिवर्तन और आतंकी साजिश में शामिल करने का मामला सामने आया था. जिसके बाद स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया था.

बता दें कि प्रयागराज के फूलपुर क्षेत्र की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बीती 8 मई  को कथित तौर पर लालच देकर अगवा किया गया. पीड़िता की मां गुड्डी देवी ने 28 जून को फूलपुर थाने में शिकायत दर्ज की, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी को बहलाने-फुसलाने और धर्म परिवर्तन के लिए केरल ले जाने का आरोप लगाया. पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय दरकशा बानो ने नाबालिग को पैसे और बेहतर भविष्य का लालच देकर अपने साथ ले गई. दरकशा ने मोहम्मद कैफ  की मदद से लड़की को प्रयागराज जंक्शन से दिल्ली और फिर केरल के त्रिशूर तक ले जाया गया. पीड़िता ने बताया कि त्रिशूर में उसे एक घर में ले जाया गया, जहां कई अन्य लड़कियां और लंबी दाढ़ी वाले लोग मौजूद थे. वहां उस पर इस्लाम अपनाने और जिहादी गतिविधियों में शामिल होने का दबाव डाला गया. डर के मारे उसने भागने का फैसला किया और त्रिशूर रेलवे स्टेशन पहुंच गई, जहां स्थानीय पुलिस ने उसे बचाया और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) को सौंप दिया.

दो गिरफ्तार, ताज मोहम्मद फरार

गंगानगर जोन के डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि पीड़िता के बयान और मां की शिकायत के आधार पर दरकशा बानो और मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. डीसीपी ने कहा कि दरकशा बानो एक संगठित गिरोह का हिस्सा है, जो गरीब और दलित लड़कियों को न निशाना बनाकर धर्म परिवर्तन और आतंकी गतिविधियों में धकेलता है.

पुलिस अब फरार आरोपी ताज मोहम्मद की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. ताज के बारे में जानकारी मिली है कि वह त्रिशूर में हो सकता है, और केरल पुलिस के साथ मिलकर प्रयागराज पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस का सहारा ले रही है. डीसीपी ने बताया कि ताज की गिरफ्तारी से इस साजिश के और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है.

पीड़िता की स्थिति और सुरक्षा

पुलिस ने अभी नाबालिग लड़की को फिलहाल चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की देखरेख में रखा है. उसकी सुरक्षा के लिए प्रयागराज में 'वन स्टॉप सेंटर' में व्यवस्था की गई है. जल्द ही मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान दर्ज किए जाएंगे, जो इस मामले में कानूनी कार्रवाई को और मजबूत करेंगे. पीड़िता की मां को धमकी देने की शिकायत के बाद उनके परिवार को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है. (प्रयागराज से सौरभ मिश्रा की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में दोस्तों ने वकील-दारोगा बनकर की मारपीट, व्यूज के लिए बनाई फेक रील
गोरखपुर में दोस्तों ने वकील-दारोगा बनकर की मारपीट, व्यूज के लिए बनाई फेक रील
हरिद्वार में MP की लड़की से रेप का आरोप, धर्म परिवर्तन का दबाव
हरिद्वार में MP की लड़की से रेप का आरोप, धर्म परिवर्तन का दबाव
महोबा में 48 घंटे की बारिश के बाद तबाही, 2 की मौत; दर्जनों मकान ढहे
महोबा में 48 घंटे की बारिश के बाद तबाही, 2 की मौत; दर्जनों मकान ढहे
यूपी में लखनऊ समेत 43 जिलों में होगी बारिश, जानें कब बदलेगा मौसम?
यूपी में लखनऊ समेत 43 जिलों में होगी बारिश, जानें कब बदलेगा मौसम?

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
'मुझे शर्म आती है...', चिराग पासवान ने बिहार की सम्राट सरकार को घेरा
'मुझे शर्म आती है...', चिराग पासवान ने बिहार की सम्राट सरकार को घेरा
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
विराट और गिल ने मिलकर तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड, पहले वनडे में रचा इतिहास
विराट और गिल ने मिलकर तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड, पहले वनडे में रचा इतिहास
'द वन' का ओपनिंग वीकेंड पर गदर, 'हैवान' से 'पेद्दी' तक साल की 26 फिल्मों की लाइफटाइम कमाई को दी मात
'द वन' ने ओपनिंग वीकेंड पर काटा गदर, साल की 26 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
हल्के में ले लिया, इजरायली आर्मी की चूक! हमास की वॉर्निंग नजअंदाज करने पर मची थी तबाही
हल्के में ले लिया, इजरायली आर्मी की चूक! हमास की वॉर्निंग नजअंदाज करने पर मची थी तबाही
यूपी में लखनऊ समेत 43 जिलों में होगी बारिश, जानें कब बदलेगा मौसम?
यूपी में लखनऊ समेत 43 जिलों में होगी बारिश, जानें कब बदलेगा मौसम?
प्रेगनेंसी के 8वें महीने में महिला का धांसू डांस, इंटरनेट पर मचा बवाल
प्रेगनेंसी के 8वें महीने में महिला का धांसू डांस, इंटरनेट पर मचा बवाल
Embed widget