एक्सप्लोरर

माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी, प्रयागराज से कटरा के लिए डायरेक्ट ट्रेन सेवा शुरू

Prayagraj News: जम्मू मेल नाम की यह ट्रेन अभी तक दिल्ली से जम्मू के कटरा रेलवे स्टेशन तक चलती थी. रेल महकमे ने इस ट्रेन को अब प्रयागराज से दिल्ली होते हुए कटरा स्टेशन तक चलाने की शुरुआत कर दी है.

Prayagraj Today News: केंद्र की मोदी सरकार ने संगम नगरी प्रयागराज से जम्मू के माता वैष्णो देवी धाम दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने संगम नगरी प्रयागराज से माता वैष्णो देवी धाम के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन कटरा तक सीधी ट्रेन सेवा की शुरुआत कर दी है. यह ट्रेन आज से प्रयागराज से चलनी भी शुरू हो गई है.

पहले सफर के दौरान ट्रेन को खूबसूरती से सजाया गया था. फूलपुर सीट से बीजेपी के सांसद प्रवीण पटेल ने हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को आज प्रयागराज के सूबेदारगंज स्टेशन से रवाना किया. इस ट्रेन के चलने से देश के दो धार्मिक शहर रेल कनेक्टिविटी के जरिए आपस में सीधे तौर पर जुड़ गए हैं.

संगम नगरी से माता वैष्णो देवी धाम के लिए शुरू हुई ट्रेन सेवा

जम्मू मेल नाम की यह ट्रेन अभी तक दिल्ली से जम्मू के कटरा रेलवे स्टेशन तक चलती थी. रेल महकमे ने इस ट्रेन को अब प्रयागराज से दिल्ली होते हुए कटरा स्टेशन तक चलाने की शुरुआत कर दी है. आज इस ट्रेन का यह पहला सफर था. पहले ही सफर में यह ट्रेन अलग-अलग स्टेशनों से पूरी तरह भर कर गई. कई दिन पहले ही इसमें वेटिंग टिकट मिलने लगा था.

डायरेक्ट ट्रेन चलने से होगा सफर आसान 

रेलवे अफसरों के मुताबिक इस ट्रेन के चलने से प्रयागराज के साथ ही आसपास के तमाम जिलों से माता वैष्णो देवी धाम में दर्शन पूजन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को खासी सहूलियत होगी. उनके लिए सफर आसान हो जाएगा. बीच में कहीं ट्रेन नहीं बदलनी होगी और यहां से ज्यादा लोगों को रिजर्वेशन भी मिल सकेगा.

हर रोज चलेगी यह ट्रेन 

प्रयागराज के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से जम्मू के कटरा तक जाने वाली यह ट्रेन रोजाना चलेगी. रेल यात्रियों ने दो धार्मिक शहरों को रेल मार्ग के जरिए सीधे जोड़ने वाली इस ट्रेन को चलाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार का आभार जताया है. ट्रेन के शुभारंभ के मौके पर सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. इस मौके पर बीजेपी सांसद प्रवीण पटेल के साथ ही बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह और मेयर गणेश केसरवानी भी मौजूद थे. यह ट्रेन आने वाले महाकुंभ में भी श्रद्धालुओं के लिए खासी मददगार साबित होगी.

ये भी पढ़ें: 'प्रदेश में जंगलराज चल रहा है', कानपुर में अजय राय ने योगी सरकार को इन मुद्दों पर घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'नारी सशक्तीकरण के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही सरकार'
CM योगी बोले- 'नारी सशक्तीकरण के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही सरकार'
अमेठी के अस्पताल में लापरवाही! फर्श के पोछे से साफ किया बेड? जांच के आदेश
अमेठी के अस्पताल में लापरवाही! फर्श के पोछे से साफ किया बेड? जांच के आदेश
लखनऊ: LDA की संपत्ति खरीदना होगा आसान, रजिस्ट्रेशन फीस के लिए भी मिलेगा लोन
लखनऊ: LDA की संपत्ति खरीदना होगा आसान, रजिस्ट्रेशन फीस के लिए भी मिलेगा लोन
लखनऊ हंगामे पर अजय राय की घेराबंदी, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने उठाए सवाल
लखनऊ हंगामे पर अजय राय की घेराबंदी, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने उठाए सवाल

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget