एक्सप्लोरर

Poll of Polls 2019: एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत, जानें- क्या कह रहे हैं आंकड़े

23 मई को नतीजे घोषित होंगे लेकिन उससे पहले मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल क्या कह रहे हैं, ये हम आपको बता रहे हैं। एपीपी गंगा के महा एग्जिट पोल से आप नतीजों से पहले ही देश का मूड और सियासी हवा का रुख भांप सकते हैं।

लखनऊ, एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए वोटिंग 19 मई की शाम को खत्म हो गई। सातवें चरण का चुनाव संपन्‍न होने के बाद लोगों की दिलचस्‍पी इस बात में है कि किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी। 23 मई को नतीजे घोषित होंगे लेकिन उससे पहले मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल क्या कह रहे हैं, ये हम आपको बता रहे हैं। एपीपी गंगा के इस महा एग्जिट पोल से आप नतीजों से पहले ही देश का मूड और सियासी हवा का रुख भांप सकते हैं। यहां यह भी बता दें कि 2014 के आम चुनाव के एग्जिट पोल काफी सफल रहे थे। ज्यादातर एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती दिख रही थी। नतीजे तो और भी हैरान करने वाले थे क्योंकि अकेले बीजेपी को ही बहुमत मिल गया था और कांग्रेस मात्र 44 सीटों पर सिमटकर रह गई थी।

अबकी बार किसकी सरकार

गौरतलब है कि पूरे देश में इस वक्‍त की सबसे बड़ी सियासी चर्चा यही है कि क्‍या बीजेपी के नेतृत्‍व में एनडीए एक बार फिर अपने दम पर सत्ता में आएगी। क्‍या कांग्रेस के नेतृत्‍व में यूपीए बीजेपी को टक्‍कर दे पाएगी। बीजेपी को अकेले दम पर कितनी सीटें मिलेंगी। क्‍या पीएम मोदी लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी करेंगे। यदि कोई और सरकार बनाता है तो प्रधानमंत्री कौन होगा। गली से लेकर मोहल्‍लों तक, बड़े से लेकर छोटे शहरों तक इस वक्‍त पूरे देश में बस यही चर्चा है कि अबकी बार किसकी सरकार।

एक नजर एग्जिट पोल पर...

2019 के लोकसभा चुनाव में अन्य टीवी चैनलों और एजेंसियों ने एग्जिट पोल में अलग-अलग आंकड़े प्रस्तुत किए हैं। तो चलिए एक नजर 2019 लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर डालते हैं...

-एबीपी न्यूज-नीलसन ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 277 सीटें दी हैं। इसी एग्जिट पोल में कांग्रेस को 130 और अन्य को 135 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

-लोकसभा चुनाव 2019 का चुनाव संपन्न होने के एग्जिट पोल के अनुमान सामने आए हैं। रिपब्लिक सी-वोटर (Republic C-VOTER) के एग्जिट पोल के अनुसार मौजूदा एनडीएम सरकार बहुमत को पार करते हुए नजर आ रही है। एनडीए के खाते में 287 सीटें जाती हुईं दिख रही हैं। जबकि यूपीए को 128 सीटें मिलने का अनुमान दिखाया गया है। रिपब्लिक सी-वोटर के एग्जिट पोल में अन्य के खाते में 127 सीटें जाती हुई नजर आ रही हैं।

-टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल की बात करें तो केंद्र में एनडीए की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है। एनडीए को 306 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं तो यूपीए को 132 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 104 सीटें मिलती हु दिख रही हैं।

-न्यूज 18 हिंदी और IPSOS एग्जिट पोल के अनुसार कुल मिलाकर बीजेपी को 276 सीट मिल सकती हैं और NDA के पक्ष में ये आंकड़ा 336 सीटों तक पहुंच सकता है। वहीं, यूपीए को 82 और अन्य के पाले में 124 सीटें जा सकती है।

-आज तक-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के हिसाब से एनडीए को 542 सीटों में से 352 सीटें मिल सकती हैं। यूपीए के खाते 92 व अन्य के खाते में 82 सीटें जा सकती हैं।

-न्यूज एक्स के एग्जिट पोल में एनडीए को 242 सीटें मिल सकती हैं। इस एग्जिट पोल में यूपीए को 164 व अन्य को 136 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं।

-न्यूज़ 24-चाणक्या के सर्वे में एनडीए को 350 सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस को 95 और अन्य को 97 सीटें मिल रही हैं।

इंडिया टीवी अपने सर्वे में 300 सीटें एनडीए को दे रहा है। वहीं कांग्रेस को 120 सीटें मिल रही हैं। अन्य को 122 सीटें मिल रही हैं।

Poll of Polls 2019: एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत, जानें- क्या कह रहे हैं आंकड़े

सात चरणों में संपन्न हुए चुनाव

बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 चरणों में हुआ। पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों, दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 13 राज्यों की 97 सीटों पर, तीसरे चरण में 23 अप्रैल को 14 राज्यों की 115 सीटों, चौथे चरण 29 अप्रैल को 9 राज्यों की 71 सीटों, पांचवें चरण में 6 मई को 7 राज्यों की 51 सीटों, छठे चरण में 12 मई को 7 राज्यों की 59 सीटों और सातवें व आखिरी चरण में 19 मई को 59 सीटों पर वोटिंग हुई।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget