एक्सप्लोरर

महाकुंभ से पहले महाराजा हर्षवर्धन की मूर्ति शिफ्ट किए जाने पर सियासी बवाल, सपा ने किया 'शुद्धिकरण'

प्रतिमा शिफ्ट किए जाने के बाद सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने सवाल उठाए. अखिलेश के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मूर्ति स्थल पर पहुंचकर महाराजा हर्षवर्धन की प्रतिमा को गंगाजल से धुला.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ के आयोजन से पहले महादानी महाराजा हर्षवर्धन की मूर्ति को दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने पर सियासी बवाल मच गया है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने दो दिन पहले इस मामले में ट्वीट कर मूर्ति की जगह बदले जाने को दानवीर हर्षवर्धन का अपमान बताया तो वही आज उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मूर्ति को गंगाजल से धुलकर उस पर फूलों की माला चढ़ाई. अखिलेश यादव और उनकी पार्टी ने यूपी में अपनी सरकार बनने पर हर्षवर्धन की मूर्ति को पुरानी जगह पर ही स्थापित किए जाने का ऐलान भी किया है.

गौरतलब है कि संगम नगरी प्रयागराज में जिस जगह से कुंभ क्षेत्र की शुरुआत होती है, वहां के प्रवेश द्वार पर बरसों पहले महाराजा हर्षवर्धन करीब इक्कीस फिट ऊंची मूर्ति स्थापित की गई थी. इस जगह को शहर के लोग हर्षवर्धन चौराहे के नाम से जानते थे. महाकुंभ के मद्देनजर इन दिनों वहां फ्लाई ओवर का निर्माण हो रहा है. फ्लाई ओवर के नीचे जिस जगह मूर्ति लगी हुई थी, वहां सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है. इस वजह से चार दिन पहले मूर्ति को वहां से हटाकर करीब आधा किलोमीटर दूर सीएमपी डिग्री कॉलेज के बाहर के चौराहे पर स्थित एक पार्क में शिफ्ट कर दिया गया. मूर्ति शिफ्ट की जा चुकी है, जबकि शिलापट्ट लगाने और पार्क के सौंदर्यीकरण का काम जोर- शोर से चल रहा है.   

सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई पर बृजभूषण शरण सिंह ने ये क्या कह दिया? किया बड़ा दावा

अखिलेश यादव ने सवाल उठाए
प्रतिमा शिफ्ट किए जाने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने मूर्ति को उसके मूल स्थान से हटाकर महाराजा हर्षवर्धन का अपमान किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि यूपी में जब भी समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी, इस मूर्ति को वापस उसी जगह स्थापित कर दिया जाएगा.

अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज मूर्ति स्थल पर पहुंचकर महाराजा हर्षवर्धन की प्रतिमा को गंगाजल से धुला. गंगाजल से धुलने के बाद उस पर माल्यार्पण किया और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की. प्रदर्शनकारी नेता संदीप यादव का कहना है कि योगी सरकार ने महाराजा हर्षवर्धन का अपमान किया है. इसे समाजवादी पार्टी के लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget