एक्सप्लोरर

अलीगढ़: 8 दिन से पुलिसकर्मी का लापता शव नाले के पास से हुआ बरामद, मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

UP News: अलीगढ़ में 38 बटालियन पीएसी में तैनात आरक्षी अमित कुमार का शव एक नाले के पास से बरामद हुआ. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी. जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

Aligarh News: अलीगढ़ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 8 दिन से गायब एक पुलिसकर्मी का शव नाले में पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. इसकी सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस के द्वारा शव की शिनाख्त पुलिसकर्मी के रूप में की गई. 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा. पुलिस ने इसके बाद घटना को बारीकी से लेते हुए पूरे मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी. घटना के दौरान कई सीसीटीवी खंगाले गए तो मामला कुछ और ही निकला. पूरे मामले में पुलिस के द्वारा फिलहाल गुमशुदी को हत्या में तब्दील करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

पुलिसकर्मी का शव नाले के पास मिला
दरअसल 38 बटालियन पीएसी में तैनात आरक्षी अमित कुमार का शव 26 फरवरी 2025 को अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना क्षेत्र के नगला कलार इलाके में एक नाले से बरामद हुआ है. पुलिस ने पूरे मामले में हत्या की आशंका जताई है और दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है.  

बताया गया है कि अमित कुमार, निवासी जसनवाली खुर्द, जिला बुलंदशहर, तीन दिन की छुट्टी लेकर आगरा से अपने घर आ रहा था. लेकिन रास्ते में वह अलीगढ़ में उतर गया, जहां उसने दो युवकों के साथ शराब पी. इसके बाद से ही वह 18 फरवरी की रात से लापता था. परिजनों ने 19 फरवरी को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और 24 फरवरी को एफआईआर कराई गई.

स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी
जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले, जिसमें अमित कुमार आकाश नाम के युवक के साथ नजर आ रहा था. फुटेज में दिखा कि आकाश उसका बैग लेकर जा रहा है और अमित को एक अन्य स्थान पर लेटा दिया गया. इसके बाद अमित दोबारा नहीं दिखा.  

26 फरवरी को स्थानीय लोगों ने नाले के पास कुछ दस्तावेज और कपड़े देखे और गांव के प्रधान को सूचना दी. प्रधान ने जब अमित के परिजनों को खबर दी, तो वे मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की. बाद में नाले में मुंह के बल दबा हुआ शव मिला, जिसकी पहचान अमित कुमार के रूप में हुई.  

क्षेत्राधिकारी ने क्या बोला? 
क्षेत्राधिकारी बन्ना देवी राजीव कुमार द्विवेदी ने बताया कि अमित कुमार की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले से दर्ज थी, जिसे अब हत्या के मामले में बदल दिया गया है. पुलिस ने मामले में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से अमित का बैग और अन्य सामान बरामद हुआ है. दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है. अमित कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

यह भी पढ़ें- यूपी में पशुपालकों को बढ़ावा देने की तैयारी, किसानों को मिलेगी मदद, 10 लाख का मिलेगा ऋण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget