एक्सप्लोरर

Uttarakhand Rain: भारी बारिश से उत्तराखंड की नदियों में उफान, देवदूत बनी पुलिस, बचाई कई जान

Uttarakhand News: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. भारी बारिश के चलते दो अलग-अलग स्थानों पर कई लोग फंस गए. पुलिस-SDRF ने स्क्यू ऑपेरशन चलाकर लोगों को बचाया है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. साथ ही, कई नदियां पूरे उफान पर हैं. देहरादून में मंगलवार सुबह से रुक-रुक कर हो रही बरसात के चलते कई नदियां पूरे उफान पर हैं. जानकारी के अनुसार रिष्पना नदी, टोंस नदी, मालदेवता नदी, सारना नदी समेत तमाम छोटी बड़ी नदियों में जलस्तर काफी बढ़ गया है. नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ने से प्रेमनगर इलाके में नदी के तेज बहाव में दो अलग-अलग स्थानों पर कई लोग फंस गए. ऐसे में सूचना पर पहुंची प्रेमनगर पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) फंसे हुए लोगों के लिए देवदूत बनकर सामने आई है.

पुलिस ने SDRF के साथ संयुक्त रेस्क्यू ऑपेरशन चलाकर पानी मे फंसे कई लोगों को बचाया. इससे पहले मौसम विभाग ने लगातार बरसात का पूर्वानुमान जारी किया था, जोकि सही साबित हो रहा है. जानकारी के अनुसार सेलाकुई इलाके में सारना नदी में अचानक बरसात का पानी आ जाने से 4 महिलाओं समेत 9 लोग फंस गए. जबकि एक युवती तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई. ऐसे में सेलाकुई थाना पुलिस और फायर कर्मियों ने रेस्कयू ऑपेरशन चलाकर रस्सियों और जेसीबी की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया. जानकारी के मुताबिक देहरादून और पहाड़ी इलाकों में सुबह से ही हो रही बरसात के चलते नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया था और नदी पार कर रहे लोग तेज बहाव में फंस गए.

हालांकि राहत की बात ये रही कि सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने समय रहते रेस्क्यू अभियान चलाकर फंसे हुए सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया. अगर रेस्क्यू में थोड़ी भी देर होती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था. बता दें कि उत्तराखंड के कई इलाकों में लगातार बारिश के चलते कई जगहों पर सड़कें नदियों में तब्दील हो गई है जिसके चलते पुलिस ने कई सड़क मार्गों को डाइवर्ट कर दिया है. लगातार हो रही बारिश के चलते राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड़ पर रखा है.

बता दें कि उत्तराखंड में इस साल जमकर बारिश हो रही है, जिसकी वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग ने आज राजधानी देहरादून समेत राज्य के आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. कई इलाकों में बिजली गिरने की संभावना बनी है. भारी बारिश के चलते पहाड़ों पर एक बार फिर भूस्खलन की स्थिति देखने को मिल सकती है. 

ये भी पढ़ें:

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में देहरादून-टिहरी समेत 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान
ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान
गोरखपुर से CM योगी ने किया 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
गोरखपुर से CM योगी ने किया 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड कच्चा तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर
ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget