एक्सप्लोरर

प्रयागराज: शराब पीने वाले पुलिस कर्मियों को माघ मेले की ड्यूटी से रखा जाएगा दूर..तैनात होंगे संस्कारी पुलिस वाले

प्रयागराज में आयोजित होनेवाले माघ मेले के लिये प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। आम लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसलिये ऐसे पुलिसवालों की ड्यूटी लगाई जाएगी जो शराब से दूर रहते होंं

प्रयागराज, मोहम्मद मोइन। संगम के शहर प्रयागराज में अगले महीने से शुरू हो रहे माघ मेले में सिर्फ संस्कारी पुलिस वालों की ही ड्यूटी लगाई जाएगी। जो पुलिस वाले शराब व दूसरे नशे का सेवन करते हैं, उन्हें आस्था के इस मेले में कतई नहीं लगाया जाएगा। इतना ही नहीं मेले में ड्यूटी करने वाले सभी साढ़े तीन हज़ार पुलिस वालों को अच्छा व्यवहार रखने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। यह फैसला इसलिए किया है, ताकि मेले में ड्यूटी के दौरान पुलिसवालों का रवैया अच्छा रहे और वह सुरक्षा पर नजर रखने के साथ ही श्रद्धालुओं के साथ गाइड और मददगार के तौर पर अपना व्यवहार रख सकें। मेले में ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों को अच्छे व्यवहार और संस्कार की ट्रेनिंग के साथ ही बेसिक इंग्लिश भी सिखाई जाएगी। इसके पीछे मंशा यह है कि विदेशी व दक्षिण भारत से आने वाले ऐसे श्रद्धालु जो हिन्दी नहीं जानते, उन्हें रास्तों व अन्य जरूरी चीजों की जानकारी अंग्रेजी में दी जा सके।

दस जनवरी से शुरू हो रहे माघ मेले में इस बार साढ़े छह करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। माघ मेले को इस बार मिनी कुंभ के तौर पर आयोजित किये जाने की तैयारी है। प्रयागराज जोन के एडीजी पुलिस सुजीत पांडेय के मुताबिक़ माघ मेले में सदाचारी पुलिस वालों की ड्यूटी, उन्हें संस्कार की ट्रेनिंग और अंग्रेजी सिखाए जाने का काम पहली बार किया जा रहा है।

मेले में ड्यूटी करने वाले पुलिसवालों के खानपान और उनके व्यवहार के साथ ही उम्र को लेकर भी दिशा निर्देश जारी किये गए हैं। यह तय किया गया है कि मेले में उम्रदराज कांस्टेबल्स की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। इसके पीछे दलील यह दी जा रही है कि मेले के दौरान कड़ाके की ठंड पड़ती है। इसके साथ ही कुंभ में कई बार पैदल ही एक से दूसरी जगह आना- जाना पड़ता है। ऐसे में ज़्यादा उम्र के पुलिसवालों को ठंड व पैदल चलने में दिक्कत हो सकती है, इसलिए कम उम्र के पुलिसवालों को ही तैनात किया जाए।

एडीजी सुजीत पांडेय के मुताबिक़ अच्छे व शांत व्यवहार के लिए पुलिसवालों को पुलिस हेडक्वार्टर बिल्डिंग में दिसम्बर के पहले हफ्ते से ट्रेनिंग दी जाएगी। सभी पुलिसवालों के लिए दस से पंद्रह दिनों की क्लास चलेगी। इस बार के मेले में तीन हज़ार से ज़्यादा पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगेगी। इसके अलावा होमगार्ड -पीएसी व पैरा मिलिट्री फ़ोर्स के जवान अलग से नियुक्त किये जाएंगे। माघ मेले के लिए फ़ोर्स की आमद शुरू हो चुकी है। इस बार का माघ मेला दस जनवरी को पौष पूर्णिमा से शुरू होकर इक्कीस फरवरी को महाशिवरात्रि तक चलेगा। मेले में सदाचारी और नान एल्कोहलिक पुलिसवालों की ड्यूटी लगाए जाने के फैसले का साधू - संतों ने स्वागत किया है और साथ ही मेले के दौरान पान मसाले- गुटखे की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाए जाने की भी मांग की है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget