एक्सप्लोरर

कौशाम्बी के 'कलंक' का तीसरा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, नाबालिग के साथ बनाया था रेप का वीडियो

कौशाम्बी में नाबालिग के साथ गैंगरेप मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

कौशाम्बी, एबीपी गंगा। कौशाम्बी में कलंक की घटना का तीसरा आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। पुलिस ने सराय अकिल इलाके से मोहम्मद आकिब उर्फ बड़का को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मोहम्मद आकिब उर्फ बड़का पर 25 हजार का इनाम घोषित था। शनिवार को सराय अकिल इलाके में आरोपी ने एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था और पूरी घटना की वीडियो भी बनाया था।

गौरतलब है कि, कौशाम्बी गैंगरेप मामले में बुधवार को मुख्य अभियुक्त छोटका उर्फ आतंकवादी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। मुठभेड़ के दौरान छोटका घायल हो गया था जिसे इलाज के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना का तीसरा आरोपी बड़का फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। कौशाम्बी पुलिस को मिली इस सफलता के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली है।

upgangrape

बता दें कि, सराय अकिल थानाक्षेत्र के एक गांव में शनिवार की दोपहर घास काटने गई एक किशोरी को पड़ोसी गांव के तीन युवक जबरन बाग में घसीट ले गए थे। वहशी दरिंदों ने किशोरी से सामूहिक दुराचार किया था। साथ ही घटना का वीडियो बनाया था। चरवाहे के शोर मचाने पर भीड़ ने बाग को घेर लिया था। मौके से भीड़ ने वीडियो बना रहे आरोपी मोहम्मद नाजिम को पकड़ने के बाद मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया था, जबकि मोहम्मद छोटका उर्फ आतंकवादी पुत्र इस्माइल और उसका भाई बड़का भागने में कामयाब हो गए थे। फिलहाल पुलिस ने गैंगरेप में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget