एक्सप्लोरर

बलिया: राज्य मंत्री और सांसद के लापता होने के पोस्टर चिपकाने पर दो छात्र नेता गिरफ्तार

बलिया में पुलिस ने दो छात्र नेताओं को गिरफ्तार किया. इन पर आरोप है कि जिले से सांसद, स्थानीय विधायक और संसदीय कार्य राज्य मंत्री के गुमशुदगी के पोस्टर शहर के कई इलाकों में लगवाये थे

बलिया, एजेंसी. बलिया से सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के लापता होने के पोस्टर लगाने के मामले में पुलिस ने दो छात्र नेताओं को गिरफ्तार किया है.

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि बलिया शहर कोतवाली में भाजपा नेता सुशील पांडेय की शिकायत पर सतीश चंद्र डिग्री कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित चौबे और एक अन्य छात्र नेता मनन दुबे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके बुधवार शाम दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

उन्होंने बताया कि बलिया शहर में पिछले हफ्ते अलग अलग जगहों पर पोस्टर लगाये गये थे, जिनमें प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल और भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष एवं बलिया से सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के लापता होने की बात कही गई थी. आपको बता दें कि पोस्टर शहर के चौक स्टेशन रोड कचहरी आदि इलाकों में लगाए गए थे.

भाजपा नेता सुशील पांडेय का कहना था कि दोनों नेता लगातार प्रदेश की जनता की भलाई के लिए काम कर रहे हैं. बुधवार की रात दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

फेफना विधानसभा क्षेत्र में लगे पोस्टर

इसके अलावा फेफना विधानसभा क्षेत्र में भी पोस्टर कई स्थानों पर लगाया गया था और सोशल मीडिया पर भी इसे पोस्ट किया गया था, जिसमें खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ,भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे राज्यसभा सांसद पुत्र नीरज शेखर के साथ ही बसपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व काबिना मंत्री अम्बिका चौधरी को लापता प्रदर्शित किया गया था.

पोस्टर में यह भी लिखा गया था कि लॉकडाउन के लागू होने के बाद यह एक दिन भी दिखाई नहीं दिये हैं. सलेमपुर संसदीय क्षेत्र के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में भी एक और पोस्टर लगाया गया था. इस पोस्टर पर सपा के वरिष्ठ नेता व विधानसभा में विरोधी दल के नेता राम गोविंद चौधरी तथा भाजपा के सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा को लापता प्रदर्शित किया गया था.

ये भी पढ़ें

Uttar Pradesh टिड्डी दलों के हमले से निपटने के लिये हर जिले में नोडल अफसर तैनात, बनाये गये कंट्रोल रूम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget