एक्सप्लोरर

Kushinagar News: पूर्वांचल के विकास को लगेंगे पंख, पीएम करेंगे कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्धाटन, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Kushinagar International Airport से यहां होटल और पर्यटन व्यवसाय को नये आयाम मिलेंगे. 260 करोड़ की लागत से बने नये टर्मिनल से 300 से ज्यादा यात्रियों को आने-जाने की सुविधा मिलेगी.

Kushinagar International Airport: पीएम नरेन्‍द्र मोदी कल यानी 20 अक्‍तूबर को कुशीनगर अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे. पहली उड़ान श्रीलंका के 125 गणमान्य व्यक्तियों और बौद्ध भिक्षुओं के साथ उतरेगी. इस अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शुरू होने से श्रीलंका, जापान, ताइवान, दक्षिण कोरिया, चीन, सिंगापुर समेत तमाम देशों से आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिलेगी. इससे दक्षिण एशियाई देशों के साथ सीधा हवाई संपर्क होगा. इससे दुनिया भर के बौद्धों के लिए भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थल के दर्शन करना सुगम होगा. कार्यक्रम में उत्‍तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्‍द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रहेंगे. अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इस सप्ताह चालू हो जाएगा जिससे पूर्व में होने वाली जटिल यात्रा को सुगम बनाया जा सके.

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होंगे कई कार्यक्रम 

इस हवाई अड्डे के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी महापरिनिर्वाण स्तूप के बौद्ध स्थल और देवालय पर एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे. इसमें श्रीलंकाई बौद्ध भिक्षु और श्रीलंका सरकार के मंत्री शामिल होंगे. इस मौके पर पर्यटन मंत्रालय कुशीनगर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यक्रम भी आयोजित कर रहा है. इसमें बौद्ध सर्किट को संभालने वाले प्रमुख टूर ऑपरेटर भाग लेंगे. उत्तर प्रदेश सरकार का अनुमान है कि, हवाई अड्डा शुरू होने के बाद पर्यटकों के आने की संख्या में 20 फीसदी तक इजाफा होगा. इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अधिक अवसर पैदा होंगे.

260 करोड़ की लागत से तैयार हुआ नया टर्मिनल

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय आगंतुकों और तीर्थयात्रियों की मांग को ध्‍यान में रखते हुए इस एयरपोर्ट को विकसित किया है. उत्‍तर प्रदेश सरकार के सहयोग से 260 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 3600 वर्गमीटर में फैले नए टर्मिनल भवन के साथ कुशीनगर हवाई अड्डा तैयार किया है. नया टर्मिनल भीड़भाड़ वाले समय में 300 यात्रियों के लिए आने-जाने की सुविधा प्रदान करेगा. बौद्ध सर्किट के लुंबिनी, बोधगया, सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती, राजगीर, संकिसा और वैशाली की यात्रा अब कम समय में पूरी हो सकेगी.

होटल व्यवसाय, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा 

सरकार की माने तो कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा न केवल तीर्थ स्थल को अंतर्राष्ट्रीय विमानन मानचित्र पर रखेगा बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगा. इससे होटल व्यवसाय, पर्यटन एजेंसियों रेस्तरां को बढ़ावा मिलेगा. इससे फीडर परिवहन सेवाओं, स्थानीय गाइड की नौकरियों के अवसर बढ़ेंगे. स्थानीय लोगों के लिए रोजगार पैदा होगा. स्थानीय उद्योग और उत्पाद को वैश्विक मान्यता मिलेगी. कुशीनगर में हवाई अड्डे के विकास से कुशीनगर को बौद्ध तीर्थयात्रा के चार प्रमुख स्थानों में से एक के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी.

इस हवाई अड्डे से दो करोड़ से अधिक आबादी हवाई यात्रा की सेवाएं ले सकेगी. इस हवाई अड्डे के परिक्षेत्र में लगभग 10-15 जिले हैं. यह पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के पश्चिमी-उत्तरी भाग की बड़ी प्रवासी आबादी के लिए राहत भरा होगा. इससे बागवानी उत्पादों जैसे केला, स्ट्रॉबेरी और मशरूम के निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा.

पीएम मोदी का मिनट 2 मिनट कुशीनगर दौरा- 20 अक्टूबर

सुबह 9.55 बजे- कुशीनगर एयरपोर्ट आगमन

10.00 बजे से 10.40 तक- कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण

11.20 बजे- महानिर्वाण टेंपल हेलीपैड (MI-17 द्वारा)

11.25 से-12.35 बजे तक- कार्यक्रम- महानिर्वाण मंदिर

12.40 बजे- महानिर्वाण मंदिर हेलीपैड से प्रस्थान (MI-17 द्वारा)

1.10 बजे- बरवा जांगर हेलीपैड आगमन

1.20 से 2.05 बजे तक- विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण/ जनसभा कार्यक्रम

2.15 बजे- बरवा जांगर हेलीपैड से प्रस्थान (MI-17 द्वारा)

2.45 बजे- कुशीनगर एयरपोर्ट से दिल्ली प्रस्थान

ये भी पढ़ें.

Price Hike of Vegetables: सेब से भी महंगा हुआ टमाटर, 15 दिन में सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
बाल विवाह की पीड़िता पति को चकमा देकर पहुंची पुलिस बूथ, अधिकारियों से की सुरक्षा की मांग
बाल विवाह की पीड़िता पति को चकमा देकर पहुंची पुलिस बूथ, अधिकारियों से की सुरक्षा की मांग
'हम मगरमच्छ के आंसू बहाते हैं तो आप भी आ जाइए', बसपा चीफ मायावती पर चंद्रशेखर आजाद का पलटवार
'हम मगरमच्छ के आंसू बहाते हैं तो आप भी आ जाइए', बसपा चीफ मायावती पर चंद्रशेखर आजाद का पलटवार
एकतरफा प्यार में डेढ़ साल के मासूम को पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी, महज 40 दिन में आया फैसला
एकतरफा प्यार में डेढ़ साल के मासूम को पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी, महज 40 दिन में आया फैसला

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget