एक्सप्लोरर

द्वारका में बोले पीएम मोदी- उत्सव भारत के प्राण तत्व हैं, ये हमें जोड़ते भी हैं और मोड़ते भी हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने द्वारका पहुंच चुके हैं। बता दें कि द्वारका के सेक्टर-10 में हुई रामलीला के कार्यक्रम में पीएम मोदी पहुंचे हैं

एबीपी गंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलीला के रावण दहन कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि भारत उत्सवों की भूमि है। यहां शायद की कोई दिन जाता हो जब भारत के किसी कोने में उत्सव न मनाया जा रहा हो। बता दें कि द्वारका के सेक्टर-10 में हुई रामलीला के कार्यक्रम में पीएम मोदी पहुंचे थे। पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा इस कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद रहे। यहां उन्होंने मन की बात कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा एक बार फिर बेटियों के सम्मान की बात को दोहराया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत 'जय श्री राम' के नारे से की। इसके बाद उन्होंने कहा कि भारत उत्सवों का देश है। यहां के उत्सव देशवासियों को जोड़ते भी हैं और उनकी विचारधारा को मोड़ते भी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हजारों साल की सांस्कृतिक परंपरा में उत्सवों ने भी समय के साथ रूप बदला है। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज एक ऐसा समाज है, जो कि निरंतर अपने अंदर बदलाव लाता रहता है। पीएम ने कहा कि हमारे यहां रोबोट पैदा नहीं होते बल्कि जीते-जागते इंसान जन्म लेते हैं।

पीएम मोदी ने एक बार फिर सिंगल यूज प्लास्टिक और मन की बात के दौरान कही बेटियों के सम्मान का संकल्प लेने की बात को दोहराया। उन्होंने कहा कि हमारे यहां बेटियों को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इस दीवाली जिन बेटियों ने जीवन में कुछ हासिल किया है, उन्हें एक सामूहिक कार्यक्रम कर सम्मानित किया जाना चाहिए। इसके साथ ही पीएम मोदी ने एक बार फिर सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति पाने की मुहिम में योगदान की अपील की।

प्रधानमंत्री ने यहां कहा कि विजयादशमी आसुरी शक्तियों पर देवी शक्तियों की जीत का प्रतीक पर्व है। उन्होंने इस मौके पर लोगों से भीतर की आसुरी प्रवृत्तियों का त्याग करने की अपील की। पीएम ने कहा कि ऐसे उत्सव सामूहिकता की शक्ति देते हैं, इस शक्ति के भरोसे इंसान को चाहिए कि वह अपने संकल्पों को पार करे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget