एक्सप्लोरर

मैं गंदी से गंदी चीज से खाद बना देता हूं, उसी से कमल खिलाता हूं... पढ़ें-PM मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामांकन से पहले काशी में बीजेपी के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों को निशाने पर लिया। बूथ कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं भी एक बूथ कार्यकर्ता था। मुझे भी दीवारों पर पोस्टर लगाने का सौभाग्य मिला है। पीएम ने कहा कि आप मेरे कार्यकर्ता हैं, आप मेरे मालिक हैं। पढ़िए, पीएम के संबोधन की बड़ी बातें...

1.

इतिहास का ये पहला मौका है कि इस तरह का चुनाव हो रहा है। जनता हमें जैसा प्यार दे रही है उसका हर पल आभार जताना होगा। कार्यकर्ता का परिश्रम और लोगों का प्रेम, ऐसा कल (मेगा रोड शो) का अद्भुत अनुभव था।

2.

मेरे भीतर के कार्यकर्ता को मैंने कभी मरने नहीं दिया। प्रधानमंत्री के रूप में मैं जो जिम्मेदारी निभा रहा हूं उसमें भी और एक सांसद के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी के प्रति उतना ही सजग हूं।

3.

किस पार्टी से कौन उम्मीदवार है, कृपा करके ये चर्चा मत करें, हर उम्मीदवार सम्मानीय है, वो भी लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मैदान में आया है, वो हमारा दुश्मन नहीं है।

4.

'एक-एक वोट बहुत महत्वपूर्ण होता है। बीजेपी कार्यकर्ता के नाते बनारस वालों की कठिनाई बहुत है क्योंकि और जगह तो सबका उम्मीदवार साथ चलकर प्रचार करता है लेकिन आपका उम्मीदवार तो पर्चा भरकर ही यहां से चला जायेगा'

5.

'आज पार्टी हमारी बढ़ी है उसका कारण टीवी या अखबार नहीं है। हम बड़े परिवार से नहीं आये हैं, हम छोटे-छोटे कार्यकर्ता हैं। जैसे रामजी के पास पूरी वानर सेना थी, जैसे कृष्ण जी के पास ग्वाले थे, वैसे ही हम भारत मां के सिपाही हैं।'

6.

'मेरी एक इच्छा है जो मैं गुजरात में भी पूरा नहीं कर पाया। क्या बनारस वाले मेरी वो इच्छा पूरी कर सकते हैं क्या ? मैं चाहता हूं कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं का मतदान 5% ज्यादा होना चाहिएं। हमें तय करना चाहिए कि अगर हमारे पोलिंग बूथ में 100 वोट पड़ते हैं तो 105 माताओं-बहनों के पड़ें। ये चुनाव जीतने-हारने से लेना-देना नहीं है। मैं सोचता हूं कि 21वीं सदी की ताकत हमारी माताएं-बहनें बनने वाली हैं। दूसरा जो इस बार पहली बार वोट दे रहा है, उनकी लिस्ट बनाइए, उन सबको बुलाइए'।

7.

इस चुनाव के दो पहलू हैं, एक-काशी लोकसभा सीट जीतना। मेरे हिसाब से ये काम कल पूरा हो गया है। एक काम अभी बाकी है, वो है पोलिंग बूथ जीतना। बनारस जीत गए, पोलिंग बूथ जीतना है। मुझे बनारस जीतने का मजा नहीं आएगा, अगर मेरा साथी बूथ हार जाता है। मुझे पोलिंग बूथ जीतना है। जैसे श्रीकृष्ण ने गोवर्धन उठाया था। उसी प्रकार काशी में विजय हासिल करनी है। पीएम ने कहा- मोदी कहता है मैं देश नहीं झुकने दूंगा, उसका कार्यकर्ता कहेगा मैं भाजपा का झंडा झुकने नहीं देगा।

8.

कल सोशल मीडिया पर लोगों ने मुझे बहुत डांटा कि रोड शो बंद कर दीजिए, अपनी सुरक्षा का ध्यान रखिए। लेकिन मोदी का कोई ध्यान रखता है तो इस देश की करोड़ों माताएं। वे शक्ति बनकर मेरी सुरक्षा कवच बनती हैं।

9.

जिसको जो गाली देनी है, वो सारी मोदी के खाते में पोस्ट कर दो। मैं गंदी से गंदी चीज से भी खाद बना देता हूं और उसी से कमल खिलाता हूं।

10.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में कहा कि मोदी हारे या जीते वो गंगा मैया देख लेगी, लेकिन मेरे बूथ का कार्यकर्ता नहीं हारना चाहिए। हमारा लक्ष्य पोलिंग बूथ जीतना होना चाहिए।

11.

कम से कम खर्च में हम चुनाव लड़ सकते हैं क्या, मैं तरीका बताता हूं। आपके पोलिंग बूथ पर 1000 वोट हैं, मतलब ढाई सौ परिवार हैं। एक बूथ पर 25 कार्यकर्ता हैं, एक कार्यकर्ता के जिम्मे 10 परिवार हैं। उनसे मिलिए , उनका हालचाल लीजिए।

12.

बनारस का चुनाव ऐसा होना चाहिए, कि देश के पॉलिटिकल पंडितों को उसपर किताब लिखने का मन करे।

13.

मुझे पोलिंग बूथ जीतना है, ये चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है। हमें किसी को पराजित करने में टाइम खराब नहीं करना है। हम दिल जीतने के लिए निकले हैं, दल तो अपने आप जीत जाएगा।

14.

पीएम मोदी ने कहा, ''हमारे देश में इतने चुनाव हुए, लेकिन ये चुनाव होने के बाद पॉलिटिकल पंडितों को माथापच्ची करनी पड़ेगी, क्योंकि आजादी के बाद पहली बार प्रो इंकम्बैंसी लहर दिखाई दे रही है।''

15.

ये प्रधानमंत्री का पद मौज-मस्ती के लिए नहीं होता है। ये पद बहन-भाई, चाचा-भतीजे के लिए नहीं होता है। इस पद पर रहकर खुद को तपाना पड़ता है। पांच साल में मैंने करके दिखाया हैं- पीएम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
'नारी का सम्मान राम राज्य का आधार', बलरामपुर में बोले CM योगी
'नारी का सम्मान राम राज्य का आधार', बलरामपुर में बोले CM योगी
'अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए', JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा
'अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए', JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
Embed widget