एक्सप्लोरर

बॉलीवुड से लेकर, फैशन की दुनिया तक, हर जगह प्लस साइज हसीनाओं का बोलबाला

जब से 'करीना कपूर' ने अपना फिगर जीरो साइज किया था तब से बॉलीवुड में जीरो साइज फिगर की एक लहर सी दौड़ पड़ी है, जिसे देखो हर कोई स्लिम ट्रिम होना चाहता है। लेकिन कुछ हसीनाएं है जिन्होनें इस ट्रेंड को फॉलो ना करके, भीड़ से अलग खड़ा होना ही बेहतर समझा और अपने बेहतरीन काम से अपना अलग मुकाम बनाया। आज बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि फैशन की दुनियां में भी प्लस साइज हसीनाओं का बोलबाला है।

नई दिल्ली, प्रीति अत्री। एक टाइम था जब ज्यादा वजन और खूबसूरती का दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं होता था। करीना कपूर के साइज जोरो के बाद तो मानो स्लिम ट्रिम रहना एक ट्रेंड बन गया था। लेकिन अब बदलाव की हवा चल पड़ी है। आज कई ऐसी बॉलीवुड हसीनाएं है, जिन्होनें अपने भारी वजन के बावजूद सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है। बॉलीवुड के साथ-साथ आज फैशन इंडस्ट्री में भी प्लस साइज की धूम मची हुई है। आज कई फैशन डिजाइनर्स प्लस साइज मॉडल्स को रैम्प पर भी उतार रहे हैं। अभी हाल ही में डिजाइनर सब्यसाची के ताजातरीन ब्राइडल कलेक्शन में प्लस साइज मॉडल को भी रैंप पर उतारा गया, जो काफी चर्चा में रही।चलिए आज हम आपको बॉलीवुड की उन हसीनाओं के बारे में बताते हैं जिन्होनें जीरो साइज के चलन को तोड़ा।

बॉलीवुड से लेकर, फैशन की दुनिया तक, हर जगह प्लस साइज हसीनाओं का बोलबाला

इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं 'विघा बालन' की जिन्होनें अपने वजन की वजह से बहुत से रिजेक्शन और आलोचनाएं सही, लेकिन इन सबके बावजूद उन्होंने अपने अभिनय के जरिए इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बना ली है। एक वक्त था जब लोगो को लगता था कि भारी वजन वाली महिलाएं बोल्ड एंड ग्लैमरस नहीं दिख सकती। लेकिन 'द डर्टी पिक्चर' में अपने ग्लैमर का तड़का लगाने वाली विघा ने उन सभी लोगो को गलत साबित कर दिया।

बॉलीवुड से लेकर, फैशन की दुनिया तक, हर जगह प्लस साइज हसीनाओं का बोलबाला

बॉलीवुड की बबली गर्ल आयशा टाकिया तो आपको याद ही होंगी। 'वॉटेड' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकीं आयशा, फिल्हाल फिल्मों में नजर नहीं आती। बॉलीवुड में आयशा की इमेज हमेशा से ही एक बबली गर्ल की रही है। इसी क्यूटनेस की वजह से आयशा ने लाखों दिलों में अपनी जगह बनाई है।

बॉलीवुड से लेकर, फैशन की दुनिया तक, हर जगह प्लस साइज हसीनाओं का बोलबाला

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से हर दिल की धड़कन बनने वाली हुमा कुरैशी आज बॉलीवुड में अच्छा-खासा मुकाम हासिल कर चुकी हैं। विघा बालन की ही तरह हुमा की गिनती भी प्लस साइज हीरोइनों में होती है। बावजूद इसके हुमा बेहद ही खूबसूरत लगती हैं और वो बॉलीवुड में लगातार बेहतरीन काम कर रही हैं।

बॉलीवुड से लेकर, फैशन की दुनिया तक, हर जगह प्लस साइज हसीनाओं का बोलबाला

इस लिस्ट में हम सोनाक्षी सिंहा और भूमि पेडनेकर को कैसे भूल सकते हैं। हालांकि फिल्हाल दोनों ने ही अपने आपको काफी स्लिम कर लिया है, लेकिन एक वक्त था जब इन दोनों हसीनाओं ने अपनी ओवर साइज कद-काठी के साथ ही इंडस्ट्री में कदम रखा था। भूमि ने प्लस साइज के साथ ही फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें भूमि के काम की खूब सराहना हुई थी। वहीं असली सोना ने भी जब भाईजान के साथ फिल्म दबंग से बी-टाउन में एंट्री की थी तब वो प्लस साइड की थी, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों ने उनके बड़े हुए वजन को नोटिस ना करके, सोनाक्षी के काम को नोटिस किया।

बॉलीवुड से लेकर, फैशन की दुनिया तक, हर जगह प्लस साइज हसीनाओं का बोलबाला

ये सभी बॉलीवुड हसीनाए प्लस साइज औरतों के लिए रोल मॉडल रहीं हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार
गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार
CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द
लखनऊः BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोल
लखनऊः BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोल
गोरखपुर में बनेगा 9वां कल्याण मंडपम, मिलेंगी मॉडर्न सुविधाएं
गोरखपुर में बनेगा 9वां कल्याण मंडपम, मिलेंगी मॉडर्न सुविधाएं

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget