एक्सप्लोरर

कोरोना को हराने की जंग: प्लाजमा थेरेपी से कोरोना मरीज की सेहत में सुधार...केजीएमयू के डॉक्टरों में उत्साह

कोरोना संक्रमण के इलाज के लिये डॉक्टर हर कोशिश कर रहे हैं। इसे के तहत प्लाजमा थेरेपी का इलाज का तरीका अपनाया जा रहा है।

लखनऊ, शैलेश अरोड़ा। दिल्ली के बाद लखनऊ में भी कोरोना पेशेंट को प्लाज़्मा थेरेपी देने की शुरुआत हो गयी। यूपी में पहली बार लखनऊ के KGMU में भर्ती 58 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति को प्लाज़्मा थेरेपी दी गयी है। रविवार को देर शाम उरई के कोरोना संक्रमित डॉक्टर को प्लाज़्मा थेरेपी दी गयी है। मरीज को 200 एमएल प्लाज़्मा चढ़ाया गया है। फिलहाल डॉक्टरों के मुताबिक इसका असर दिख रहा है। मरीज की सेहत में सुधार हुआ है। एबीपी गंगा संवाददाता के मुताबिक शाम तक प्लाजमा की दूसरी डोज भी दी जा सकती है।

मेडिसिन विभाग के डॉ. डी हिमांशु का बयान विभिन पैरामीटर्स अब स्थिर हालात देखते हुए कम किये जा रहे हैं वेंटिलेटर के पैरामीटर्स। वहीं KGMU कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट बोले देश के किसी सरकारी अस्पताल में ये पहली प्लाज़्मा थेरेपी है। कोविड के लिए कोई स्पेसिफिक ट्रीटमेंट नहीं ऐसे में प्लाज़्मा थेरेपी ही सबसे कारगर है। KGMU कुलपति ने सभी डॉक्टर्स को बधाई दी और कहा ये बड़ी उपलब्धि है।

हालात में सुधार न होने पर दी गयी प्लाज़्मा थेरेपी उरई के जिस डॉक्टर को प्लाज़्मा थेरेपी दी गयी है उनको तकलीफ बढ़ने पर शुक्रवार को KGMU रेफर किया गया था। लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं होता दिखा। शरीर मे ऑक्सीजन का स्तर बिगड़ने पर सांस लेने में दिक्कत आने लगी। वेंटीलेटर पर भी जब स्थिति बिगड़ने लगी तो KGMU ने प्लाज़्मा थेरेपी का निर्णय लिया।

डॉक्टर के प्लाज़्मा से डॉक्टर को दी थेरेपी KGMU में शनिवार को दो लोगों ने अपना प्लाज़्मा डोनेट किया था। लेकिन दोनों का ही ब्लड ग्रुप 'बी' पॉजिटिव था। उरई की जिस डॉक्टर को प्लाज़्मा थेरेपी दी जानी थी उनका ब्लड ग्रुप 'ओ' पॉजिटिव। इसके बाद प्लाज़्मा डोनेट करने के लिए उस महिला डॉक्टर को बुलाया गया जो लखनऊ में सबसे पहली कोरोना पॉजिटिव के रूप में सामने आई थी। कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद अब ये महिला डॉक्टर पूरी तरह स्वस्थ है।

लखनऊ की पहली कोरोना पॉजिटिव ने दिया प्लाज़्मा महिला डॉक्टर ने 500 एमएल प्लाज़्मा डोनेट किया जिसमें से पेशेंट को 200 एमएल थेरेपी से चढ़ाया गया। बाकी का प्लाज़्मा स्टोर कर लिया गया है। उरई के कोरोना संक्रमित डॉक्टर पर अगले दो दिन तक इस थेरेपी का असर देखा जाएगा। रिस्पांस देखने के बाद दूसरी थेरेपी दी जाएगी। जिस कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर को प्लाज़्मा थेरेपी दी गयी है वो KGMU से ही 1981 बैच के एमबीबीएस है।

थेरेपी के लिए अब तक तीन लोग डोनेट कर चुके प्लाज़्मा KGMU प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि उनके यहां अब तक तीन लोग प्लाज़्मा डोनेट कर चुके हैं। शनिवार को लखीमपुर खीरी के उमाशंकर पांडेय और KGMU के ही डॉ. तौसीफ खान ने प्लाज़्मा डोनेट करके इसकी शुरुआत की थी। इसके बाद रविवार को यानी कल लखनऊ में सबसे पहली कोरोना संक्रमित के रूप में सामने आई महिला डॉक्टर ने अपना प्लाज़्मा डोनेट किया है।

जाने क्या है प्लाज़्मा थेरेपी डोनेट किये गए प्लाज़्मा से प्राप्त एंटीबाडी इस बीमारी से लड़ने में सहायक होगी। प्लाज़्मा थेरेपी में कोरोना संक्रमित मरीज के ठीक हो जाने के कम से कम 14 से 28 दिन बाद उसके खून से प्लाज़्मा निकाला जाता है। इससे सही हो चुके रोगी के एंटीबाडी तत्व दूसरे रोगी के शरीर में जाते हैं। ऐसा करने से संक्रमित व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता तेजी से बढ़ती है। इससे उसका कोरोना संक्रमण जल्द ठीक होने की संभावना बढ़ती है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजीपुर के स्कूल में मिड-डे मील के पैसों में गड़बड़ी! प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप
गाजीपुर के स्कूल में मिड-डे मील के पैसों में गड़बड़ी! प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप
लखनऊ नगर निगम में BJP के बीच सियासी घमासान, दिल्ली तक पहुंचा मामला
लखनऊ नगर निगम में BJP के बीच सियासी घमासान, दिल्ली तक पहुंचा मामला
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget