एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: एम्स ऋषिकेश में प्लाज्मा थेरेपी शुरू, कोरोना संक्रमित रोगियों के इलाज में मिलेगी मदद

कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश में प्लाज्मा थेरेपी की शुरूआत हो गई है. उत्तराखंड में इस थेरेपी को शुरू करने वाला एम्स राज्य का पहला संस्थान है.

ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मंगलवार से कोरोना के मरीजों के लिए 'कॉनवेल्सेंट' प्लाज्मा थेरेपी शुरू हो गई. उत्तराखंड में यह थेरेपी पहली बार शुरू हुई है. एम्स ऋषिकेश के निदेशक रविकांत ने ये जानकारी दी. रविकांत ने कोरोना वायरस संक्रमण से उबर चुके लोगों से अपील भी की कि वे इस बीमारी से जूझ रहे अन्य लोगों की प्राण रक्षा के लिए अपने प्लाज्मा का दान दें. एम्स में दो अगस्त को 'कॉनवेल्सेंट' प्लाज्मा का सफलतापूर्वक संरक्षण किया गया था.

गौरतलब है कि एम्स में 24 जुलाई को प्लाज्मा देने वाले लोगों के प्रथम समूह को इस प्रकिया के बारे में जानकारी दी गई थी और 27 जुलाई, 29 जुलाई और एक अगस्त को ठीक हुए तीन कोरोना मरीजों से तीन यूनिट प्लाज्मा प्राप्त किया गया था. इस प्लाज्मा का उपयोग कोरोना संक्रमित रोगियों के इलाज में किया जाएगा.

उत्तराखंड: एम्स ऋषिकेश में प्लाज्मा थेरेपी शुरू, कोरोना संक्रमित रोगियों के इलाज में मिलेगी मदद

बता दें कि उत्तराखंड में भी कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 8008 तक पहुंच गई है. कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 3028 है. 4847 लोग इलाज के बाद ठीक होकर घर लौट चुके हैं तो वहीं वायरस की चपेट में आकर अब तक 95 लोगों की मौत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें:

राम मंदिर भूमि पूजन से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर जलाए दीये, अधिकारी रहे मौजूद

राम मंदिर आंदोलन से जुड़े 101 साल के रंजीत सिंह को मिला भूमि पूजन का निमंत्रण, चंपत राय ने किया फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget