एक्सप्लोरर

Pilibhit: पीलीभीत में रेप में असफल होने पर नाबालिग को जलाया, पीड़िता से मिल प्रशासन पर बरसे सपा नेता हेमराज वर्मा

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक नाबालिग लड़की का रेप करने में असफल रहने पर आरोपियों ने उसे आग के हवाले कर दिया. पीड़िता ने होश आने के बाद माता-पिता को आपबीती बताई.

UP News: पीलीभीत (Pilibhit) में दलित नाबालिग (Minor) को जलाए जाने के मामले में अब राजनीति तेज हो गई है. पीड़िता से मिलने पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री  हेमराज वर्मा (Hemraj Verma) ने पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर गंभीर आरोप लगाए हैं. सपा नेता हेमराज वर्मा से मिलने के बाद पीड़िता को लखनऊ हायर सेंटर (Lucknow Higher Center) रेफर किया गया है जहां वह जिंदगी मौत से जंग लड़ रही है. वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना थाना माधौटांडा क्षेत्र के कुंवर पुर गांव की है जहां रेप (Rape) में असफल होने पर लड़की को जला दिया गया था.

नाबालिग ने होश आने पर बताई आपबीती

बीते 7 सितंबर को थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी को गांव के ही कुछ लोगों ने घर में अकेला देख रेप का प्रयास किया जिसमें असफल होने के बाद लड़की डीजल डालकर जिंदा जला दिया. आनन-फानन में पीड़िता के परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा था. घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद जब पीड़िता होश में आई तो उसने अपने साथ हुई आपबीती परिजनों को बताई जिसके बाद पुलिस हरकत में आई. पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ 307 ,376 सहित पॉक्सो एक्ट जैसी संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई और देर रात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. 

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में शिवसेना मजबूत करेगी संगठन, 30 जिलों में घोषित किए नए जिलाध्यक्ष

सपा नेता ने लगाए यह आरोप

घटना की जानकारी मिलते ही सपा नेता हेमराज वर्मा पीड़िता के परिजनों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बर्न वार्ड में भर्ती पीड़िता के बेड पर चीटियां होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सपा हाईकमान को पूरी जानकारी देंगे. पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि थाना माधोटांडा क्षेत्र के शाह गढ़ के पास के गांव के दो युवकों ने रेप के प्रयास में असफल रहने पर लड़की को डीजल डालकर जिंदा जलाया गया. पीड़िता को 7 सितंबर को  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था .10 सितंबर को पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.  

ये भी पढे़ं -

Kanpur News: कानपुर के बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की फिर खुली पोल, जाम में घंटों फंसी रही श्रीलंका क्रिकेट टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
IIT BHU में एडमिशन के लिए अब यूरिन टेस्ट, क्यों बदले नियम?
IIT BHU में एडमिशन के लिए अब यूरिन टेस्ट, क्यों बदले नियम?
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget