एक्सप्लोरर

लोनी के इस इलाके से पलायन को मजबूर हैं लोग, प्रशासन पर अनदेखी का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

गाजियाबाद के लोनी में इंद्रापुरी में रहने वाले लोग बेहद परेशान हैं. बारिश में हाल ये हैं कि, सड़क और घरों में पानी घुस गया है और कहीं भी आने जाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है.

Migration From Loni in Ghaziabad: दिल्ली-एनसीआर सहित गाजियाबाद का नाम आते ही ऊंची-ऊंची गगनचुंबी इमारतें चमचमाती सड़कें और तमाम सुविधाओं से लबालब शहर दिमाग में आते हैं. लेकिन गाजियाबाद के लोनी इलाके में सूरते हाल कुछ और ही है. यहां लोग बाग अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पलायन करने को मजबूर हो जाते हैं, लेकिन आज हम आपको लोगों की एक ऐसी समस्या से दो चार करवाएंगे, जिसको लेकर लोग बाग पलायन को मजबूर हैं और यह समस्या कोई बहुत बड़ी समस्या भी नहीं, जिसका निदान शासन प्रशासन द्वारा ना किया जा सके.

सड़कों और घरों में भर जाता है बारिश का पानी 

शासन और प्रशासन की अनदेखी के चलते ही लोनी के इंद्रापुरी इलाके में बरसात का मौसम शुरू होते ही घुटनों तक पानी भर जाता है और यह पानी लोगों के घरों में भी चला जाता है. आलम यह है कि, कई बार शासन एवं प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत के बाद भी साथ ही मौजूदा विधायक नंदकिशोर से भी कई बार अपनी शिकायत की, लेकिन इन सबके बाद भी लोगों की समस्या का कोई निवारण नहीं हुआ और हर बार की तरह इस बार भी एक दिन की बारिश में ही लोगों के घरों में पानी भर गया, सड़कों पर जहां वाहन चला करते थे, वह सड़क भी देखने को नहीं मिलती. 

परेशान लोगों ने घर के बाहर पोस्टर चिपकाए

हालात यह हैं कि सड़क में गड्ढे नहीं शायद गड्ढों में सड़क ढूंढनी पड़ती है. कई बार शिकायत देने के बाद भी जब कोई निदान नहीं हुआ तो यहां रहने वाले लोगों ने अपने घरों के बाहर पोस्टर चस्पा कर दिए, जिसमें साफ तौर पर लिखा है, काम नहीं तो वोट नहीं. अगर काम नहीं हुआ तो लोग बाग़ पलायन करने को भी मजबूर हैं और यह पोस्टर एक या दो घरों में नहीं, बल्कि इंदिरापुरी के लगभग सभी घरों के बाहर लोगों ने चस्पा किए हैं. क्योंकि घरों में पानी भर जाने के कारण ना तो कहीं आ सकते हैं और ना ही कहीं जा सकते हैं. वहीं, दूसरी ओर शासन प्रशासन के अधिकारियों के भी चक्कर काट काट के लोग बाग परेशान हो चुके हैं. 

आखिर कहां गये 6 हजार करोड़

हालांकि, अभी कुछ दिन पहले ही लोनी के मौजूदा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मीडिया के सामने यह दावा किया था कि, लोनी के विकास में उन्होंने छह हजार करोड़ रुपए लगाए हैं. ऐसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि, आखिरकार 6 हजार करोड़ क्या महज कागजों में ही लगे हैं, जो विकास की बात लोनी में कही जा रही है, वह सिर्फ कागजों में ही हो रहा है. जरूरत है इस ओर नेताओं को शासन एवं प्रशासन के अधिकारियों को ध्यान देने की, वरना यहां रहने वाले लोग पलायन को मजबूर हो गए हैं.

ये भी पढ़ें.

मेडिकल कॉलेज में OBC कोटा के फैसले पर बैकफुट पर आई मायावती बोलीं- सरकार का चुनावी फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget