एक्सप्लोरर

जेब में रखे नोटों से भी Coronavirus के संक्रमण का खतरा, तो क्या आ सकते हैं ये खास Currency Notes

जेब में रखे नोटों से भी Coronavirus के संक्रमण का खतरा बना हुआ है। ऐसे में क्या भारत सरकार भी Polymer Currency Notes का इस्तेमाल कर सकती है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार हर संभव कोशिशों में जुटी है। इसी कड़ी में नोटों से कोरोना का संक्रमण न फैले, इसके लिए सरकार बड़ा कदम उठा सकती है। इसको लेकर एसबीआई रिसर्च (SBI Research) ने सरकार को सुझाव दिया है। जिसमें उसने कहा है कि पेपर करेंसी नोटों के बजाय पॉलीमर करेंसी नोटों (Polymer Currency Notes) के इस्तेमाल की संभावना तलाशी जा सकती हैं।

बता दें कि कनाडा, यूके और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में पॉलीमार करेंसी नोटों का इस्तेमाल होता है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लेनदेन के लिए डिजिटल मोड पर स्विच करना बेहतर विकल्प होगा। हालांकि, भारत में पूरी तरह से कैशबंदी करना संभव नहीं है। इसलिए कोरोना के चलते पेपर करेंसी नोटों से अधिक सुरक्षित विकल्प की आवश्कयता है।

coronavirus

पॉलीमार करेंसी नोट क्या है?

सबसे पहले जान लेते हैं कि आखिर ये पॉलीमार करेंसी नोट क्या है?। दरअसल, ये करेंसी एक सिंथेटिक पॉलीमार से बनाई जाती है। जिसे बाइएक्सियली ओरिएंटेड पॉलीप्रोपाइलीन यानी BOPP भी कहते हैं। इसमें मेटामेरिक स्याही का इस्तेमाल होता है। पॉलीमर नोट पेपर करेंसी नोटों से ज्यादा टिकाऊ होते हैं। सबसे पहले 1988 में रिजर्व बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया ने इसका इस्तेमाल शुरू किया था। अब इसका इस्तेमाल यूनाइटेड किंगडम, नाइजीरिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, रोमानिया, त्रिनिदाद, टोबैगो, वियतनाम, ब्रूनेई, कनाडा, मालदीव, मॉरीशस जैसे कई देशों में होता है।

करेंसी नोटों से संक्रमण फैलने का जोखिम रोकना जरूरी

जानकारी के मुताबिक, 17 मार्च, 2020 को एसबीआई रिसर्च ने अपनी 'इकोरैप' रिपोर्ट में कहा था कि कोरोना को लेकर भले ही सावधानी बरती जाए, फिर भी भारत में नकद उपायोग से बचा नहीं जा सकता है। ये नकदी किसी वायरस को फैलाने में सबसे आसान कैरियर बन सकती है। इसलिए किसी भी वायरस के प्रसार को रोकने के लिए करेंसी नोट्स पर तत्काल कोई कदम उठाने की जरूरत है। कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूके जैसे तमाम देशों में करेंसी के जरिए वायरस के संक्रमण को फैलने को जोखिम को रोकने के लिए पॉलीमर नोटों पर स्विच किया गया है। इसलिए भारत में भी पॉलीमर नोटों के इस्तेमाल की संभावनाओं को तलाशना चाहिए।

coronavirus

नोटों से भी बीमारी और संक्रमण फैलने का खतरा

दुनियाभर में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच जेब में रखे नोटों से भी बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में एसबीआई रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में करेंसी नोटों और सूक्ष्मजीवों (Microorganisms) के संबंध को दर्शाने वाली कई रिसर्च रिपोर्ट्स का हवाला भी दिया। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने भी अपनी एक रिपोर्ट में ये संकेत दिया था कि सूक्ष्मजीव आसानी से करेंसी नोटों के साथ चले जाते हैं, जो कई तरह की बीमारियों और संक्रमण का कारण भी बन सकते हैं। ऐसे में सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है।

CAIT ने भी पॉलीमर नोटों के इस्तेमाल कर जोर दिया था और इसके लिए यूके, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देशों का उदाहरण भी दिया था। ताकि, संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इस वजह से पॉलीमार नोटों की संभावनाओं को भारत में भी तलाशने की जरूरत है।

नोटों के इस्तेमाल के दौरान ये सावधानी जरूर बरतें

  • कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोशिश करें कि नोटों की बजाय डिजिटल पेमेंट करें।
  • अगर नोट छूए भी हैं, तो उसके बाद अपनी आंख और मुंह पर हाथ बिना सैनीटाइज किए बिल्कुल न रखें।
  • नोटों को गिनने के लिए थूब का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी की अपील- लॉकडाउन को गंभीरता से ले जनता, दिशा-निर्देशों का करें पालन Coronavirus: घरों में कैद रहे लोग, तो क्या इसलिए पुतिन ने सड़कों पर छोड़ दिए 800 शेर और बाघ? जानिए, सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget