एक्सप्लोरर

यूपी: बलिया में एक हफ्ते का लॉकडाउन, लापरवाही पर नपे सीएमओ

बलिया के एक कोतवाली प्रभारी तथा बलिया तहसील के 16 कर्मचारी अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं.

बलिया: बलिया में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. जिला प्रशासन ने रसड़ा तहसील मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में कोविड-19 के नए मामलों को देखते हुए जिले में एक सप्ताह का लॉकडाउन लागू किया है. बतादें कि जिले के एक कोतवाली प्रभारी तथा बलिया तहसील के 16 कर्मचारी अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं.

लापरवाही पर नपे सीएमओ जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पी.के. मिश्र और जिला महिला अस्पताल की अधीक्षक डॉ माधुरी सिंह को ड्यूटी में लापरवाही को लेकर पद से हटा दिया गया है. संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों के खिलाफ आ रही शिकायतों के आधार पर उन्हें हटाने का निर्देश दिया है.

जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही ने बलिया शहर के बाद रसड़ा नगरपालिका परिषद और आसपास के क्षेत्रों में 18 जुलाई से 25 जुलाई तक निषेधाज्ञा जारी करने के साथ ही लॉकडाउन घोषित कर दिया है. इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं और शांति व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर सभी गतिविधियां बंद रहेगी.

डीएसपी समेत 15 पुलिसकर्मी संक्रमित जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र रसड़ा में पिछले कुछ दिन में 5-6 वार्डों में कोविड-19 के मामले आने और नगर क्षेत्र से सटे ग्राम छितौनी और अन्य गांवों में भी संक्रमण के मामले आने के कारण इन क्षेत्रों को निषिद्ध कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र रसड़ा से संबंधित दो व्यक्तियों की मौत भी हो चुकी है. जिले में कल शाम जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के कुल 52 नए मामले सामने आए हैं. अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव के अनुसार रसड़ा कोतवाली प्रभारी सौरभ राय भी कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं. डीएसपी केपी सिंह समेत अब तक 15 पुलिसकर्मी संक्रमित हो गए हैं.

ये भी पढ़ें:

यूपी के बाद अब इस राज्य में भी वीकेंड लॉकडाउन की तैयारी!

यूपी: कोरोना संक्रमित मिली महिला कर्मी, शाहजहांपुर कलेक्ट्रेट को 48 घंटे के लिए किया गया बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget