एक्सप्लोरर

Etah News: एटा जिला मुख्यालय में वन स्टॉप सेंटर की शुरुआत, महिलाओं को सशक्त बनाना है उद्देश्य

Etah News: एटा में महिला सशक्तिकरण के लिए जिला मुख्यालय में वन स्टॉप सेंटर की स्थापना की गई है. इसका उद्देश्य महिलाओं की हर समस्या का समाधान करना है. एक ही छत के नीचे कई सुविधाएं उपलब्ध हैं.

Etah News: उत्तर प्रदेश शासन की ओर से महिलाओं को सशक्त बनाने और उत्पीड़न का शिकार हुई महिलाओं की सहायता के लिए एटा जिला मुख्यालय में वन स्टॉप सेंटर की स्थापना की गई है. जहां महिलाओं की हर समस्या का समाधान किया जाता है. एक ही छत के नीचे महिला कांउसलर, मनोचिकित्सक और पुलिस विभाग की मदद से आने वाली पीड़ित महिलाओं की मदद की जाती है.

वन स्टॉप सेंटर में बेसहारा महिलाओं को पुलिस सुरक्षा में रात्रि में रुकने और खाने पीने और इलाज आदि की भी पूरी व्यवस्था की जाती है. एटा जनपद में उप जिला अधिकारी और वन स्टॉप सेंटर का काम काज देख रहे राजीव पांडेय के निर्देशन में वन स्टॉप सेंटर का संचालन किया जा रहा है. इसमे एक सेंटर मैनेजर, 2 केस वर्कर, 2 नर्स, 2 कॉउंसिल मैनेजर के अलावा महिला थाना की पर्याप्त महिला पुलिस कर्मी भी 24 घंटे रहतीं हैं.

उप जिला अधिकारी राजीव पांडेय ने बताया कि ये सेंटर प्रोवेजन कार्यालय के तहत महिला आयोग द्वारा संचालित कराया जा रहा है. पीड़ित महिलाएं जो हमारे पास आतीं है उनको हमारे द्वारा वन स्टॉप सेंटर में सहायता के लिए भेजा जाता है. अभी हाल ही में इसके तहत 11 पीड़ित महिलाओं के मामले सुलझाए गए हैं. पिछले महीनों में वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से अनेकों महिलाओं को सहायता पहुंचाई गई है.

उन्होंने बताया कि इस सेंटर पर महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों की भी कॉउंसलिंग की जाती है. कई बार दुष्कर्म पीड़ित महिलाओं को जब कोर्ट में लाया जाता है और उनके बयान आदि करवाये जाते हैं और यदि उनको जरूरत होती है तो वह स्टॉप सेंटर में ही रोका जाता है. यहां महिला काउंसलर और पुलिस सुरक्षा के बीच उनको रखा जाता है और उनकी पूरी मदद की जाती है.

वन स्टॉप सेंटर एटा में तैनात सेंटर मैनेजर ललिता सिंह बतातीं हैं कि वन स्टॉप सेंटर पीड़ित और शोषित महिलाओं का बहुत बड़ा सहारा बन रहा है. उन्होंने बताया कि एटा जनपद के अवागढ़ थाना छेत्र में पिछले दिनों एक महिला के साथ गैंग रेप की घटना हुई. उस महिला की रिपोर्ट नहीं लिखी गई वह दर दर भटकती रही. इसके बाद किसी ने उसको वन स्टॉप सेंटर में जाकर मदद मांगने की सलाह दी. वह महिला जब वन स्टॉप सेंटर एटा पहुंची तो यहां पहले तो उसकी पूरी समस्या सुनी गई और उसके बाद उसको साथ ले जाकर अवागढ़ थाना में जाकर उसकी एफआईआर लिखवाई गयी.

इसके बाद भी लगातार वन टॉप सेंटर द्वारा इस केस की मॉनिटरिंग की जा रही है. इसके अतिरिक्त एटा जनपद के मलावन थाना क्षेत्र की के एक महिला के पति की मौत हो जाने पर उसके ससुराल वालों ने उसको धक्के मारकर घर से निकाल दिया. जब वो महिला वन स्टॉप सेंटर में आई तो उसकी पूरी मदद की गई और महिला पुलिस की सहायता से उसके ससुराल वालों को बुलाकर समझा बुझाकर उसको ससम्मान उसके घर में दाखिल करवाया गया.

इसी तरह के अनेकों मामलों में एटा का वन स्टॉप सेंटर पीड़ित और शोषित महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है. वन स्टॉप सेंटर यानी कि एक सेंटर पर ही महिलाओं की समस्त समस्याओं का समाधान किया जा रहा है. प्रदेश सरकार की ये योजना महिला शशक्तिकरण के क्षेत्र में भी अपना अमूल्य योगदान दे रही है.

इसे भी पढ़ेंः

Deepotsav: अयोध्या में इस बार बेहद खास होगा दीपोत्सव महोत्सव, पीएम नरेंद्र मोदी हो सकते हैं शामिल 

UP: सिक्योरिटी गार्डों ने सोसायटी में रहने वाले शख्स को बेरहमी से पीटा, लाठी-डंडों से किया हमला

यह भी देखेंः 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ में युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी पर प्रेमी संग हत्या का आरोप
मेरठ में युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी पर प्रेमी संग हत्या का आरोप
यूपी राज्यसभा चुनाव: कितनी संपत्ति के मालिक हैं BJP के प्रत्याशी, जानें डिटेल्स
यूपी राज्यसभा चुनाव: कितनी संपत्ति के मालिक हैं BJP के प्रत्याशी, जानें डिटेल्स
अमेठी की नीतू बनीं आत्मनिर्भर, गांव की महिलाओं को भी दिखा रहीं नई राह
अमेठी की नीतू बनीं आत्मनिर्भर, गांव की महिलाओं को भी दिखा रहीं नई राह
काशी से क्योटो तक साझी समृद्धि की नई राह बना रही भारत-जापान मैत्री: मुख्यमंत्री योगी
काशी से क्योटो तक साझी समृद्धि की नई राह बना रही भारत-जापान मैत्री: मुख्यमंत्री योगी

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सेवा के 25 साल पूरे करने पर पीएम मोदी ने भगवान से क्या मांगा? खुद बताया
सेवा के 25 साल पूरे करने पर पीएम मोदी ने भगवान से क्या मांगा? खुद बताया
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
INDIA गठबंधन के सांसदों को खरगे ने लंच पर बुलाया, मेन्यू में होगा साउथ इंडियन फूड
INDIA गठबंधन के सांसदों को खरगे ने लंच पर बुलाया, मेन्यू में होगा साउथ इंडियन फूड
Inverter Problems: कहीं खराब तो नहीं हो रहा इन्वर्टर? आवाज आते ही समझें खतरे का संकेत
कहीं खराब तो नहीं हो रहा इन्वर्टर? आवाज आते ही समझें खतरे का संकेत
Embed widget