एक्सप्लोरर

One Nation One Election: ओपी राजभर ने किया वन नेशन, वन पॉलिसी का समर्थन, कहा- राज्य के चुनाव में खर्च होता है नाजायज पैसा

One Nation One Election: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर अपना समर्थन दिया है. उनका कहना है कि अलग समय पर स्टेट के चुनाव में नाजायज खर्च होता है.

One Nation One Election Committee: केंद्र सरकार ने वन नेशन, वन इलेक्शन की कमेटी को लेकर नोटिफिकेशन जारी करते हुए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय समिति बनाई है. जिसके बाद से ही देशभर की कई बड़ी राजनीतिक पार्टियां इसका विरोध करती नजर आ रही है. विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि वन नेशन, वन इलेक्शन पॉलिसी के आने से राज्यों की छोटी पार्टियां पूरी तरह से खत्म हो जाएंगी. ऐसे में उत्तर प्रदेश की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ने इस पॉलिसी का स्वागत किया है.

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने इस पॉलिसी का समर्थन करते हुए कहा कि 'यह नीति बहुत पहले बन जानी चाहिए थी... लेकिन कांग्रेस सरकार और अन्य सरकारें केवल इस पर चर्चा करती थीं...वन नेशन, वन इलेक्शन पॉलिसी के लागू होने पर चुनावों पर खर्च होने वाला ज्यादातर देश का पैसा देश के विकास में उपयोग किया जाएगा.'

स्टेट चुनाव में होता है नाजायज खर्च- राजभर

उन्होंने अलग-अलग समय पर अलग-अलग राज्यों में होने वाले चुनाव के दौरान खर्च होने वाले सरकारी खजाने को नाजायज खर्च बताते हुए कहा कि 'कभी इस स्टेट का चुनाव, कभी उस स्टेट का चुनाव होने पर देश के धन का नाजायज खर्च होता है.' फिलहाल केंद्र सरकार की वन नेशन, वन इलेक्शन पॉलिसी को लेकर एक ओर जहां विपक्ष लगातार इस पर हमलावर होकर इसका विरोध कर रहा है. वहीं कई नेता इसे देश के विकास के लिए सही ठहरा रहे हैं.

कमेटी में शामिल हैं गुलाम नबी आजाद

बता दें कि वन नेशन, वन इलेक्शन पॉलिसी के लिए बनाई गई कमेटी में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को चेयरमैन बनाया गया है तो वहीं गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद, वित्त कमीशन के पूर्व चेयरमैन एनके सिंह, लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष सी कश्यप, हरीश साल्वे और पूर्व सीवीसी संजय कोठारी को कमेटी का सदस्य बनाया गया है. कमेटी का नाम उच्च स्तरीय समिति और अंग्रेज़ी में एचएलसी रखा गया है.

इसे भी पढ़ें:
UP IAS Transfer: यूपी में कई IAS अधिकारियों के तबादले, मृदुल चौधरी को महोबा तो धनंजय शुक्ला को महाराजगंज की मिली जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget