एक्सप्लोरर

बागपत में सनसनीखेज वारदात, बुजुर्ग के हाथ-पैर बांधकर चाकुओं से गोदकर हत्या

यूपी के बागपत में बुजुर्ग के हाथ पांव बांधकर उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. वहीं, परिजनों के मुताबिक घर से 60 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज गायब हैं.

बागपत: बागपत के तितरौदा गांव में एक बुजुर्ग के पैर बांधकर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. घर से 60 हजार रुपये नगदी व अन्य कागजात भी गायब हैं. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. आशंका जताई जा रही है कि या तो रुपयों के लेनदेन या फिर लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग की हत्या की गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

सनसनीखेज वारदात

यह सनसनीखेज वारदात बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के तितरौदा गांव की है. यहां 65 साल के किसान इलमसिंह पुत्र बनवारी सिंह रात के समय अपने मकान के एक कमरे में सोए हुए थे. बरामदे में उनकी पत्नी कौशल्या देवी, पुत्रवधु आशा व पौत्र प्रांजल सोए हुए थे. आज सुबह आशा जागी तो कमरे में अंदर गई तो ससुर का लहूलुहान हालत में शव देखकर वह बिलख पड़ी. उनके पैर रस्सी से बंधे हुए थे. दूसरे कमरे में अलमारी से कागजात और 60 हजार रुपए गायब थे. शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए. मौके पर सीओ अनुज मिश्रा ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने किसान के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा.

जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा 

सीओ अनुज मिश्रा ने बताया कि, आज सुबह जनपद बागपत के सिंघावली अहीर पुलीस को एक व्यक्ति के उसी के घर में मृत पाए जाने की सूचना प्राप्त हुई. पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. मृतक का नाम इलम सिंह उम्र 65 वर्ष है. उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर कार्रवाई की जा रही है. टीमें गठित कर दी गयी है, जल्द मामले का खुलासा किया जायेगा.

ये भी पढ़ें.

राम मंदिर मामला: साक्षी महाराज बोले- रसीद दिखाकर अपना दान वापस ले सकते हैं संजय सिंह और अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget