एक्सप्लोरर

डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी,मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सूरजपुर थाने में दी गई तहरीर

समाजवादी पार्टी की नेता और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. सूरजपुर थाने में तहरीर दी गई है.

समाजवादी पार्टी की कन्नौज सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पर एक राष्ट्रीय टीवी चैनल की डिबेट के दौरान की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है. इस टिप्पणी को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

ग़ौरतलब है कि सोमवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और अधिवक्ता श्याम सिंह भाटी ने बार एसोसिएशन सूरजपुर के अध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह भाटी के साथ सूरजपुर थाने पहुंचे और मौलाना साजिद रसीदी के खिलाफ विधिक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए तहरीर दी. अधिवक्ता श्याम सिंह भाटी ने स्पष्ट रूप से कहा कि टीवी चैनल की लाइव डिबेट में मौलाना साजिद रसीदी द्वारा डिंपल यादव के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी न केवल एक महिला सांसद का अपमान है, बल्कि समूचे महिला समाज का भी अपमान है.

पुलिस ने क्या कहा?

वहीं श्याम सिंह भाटी ने कहा कि यह 21वीं सदी है और इस युग में महिलाओं के खिलाफ इस प्रकार की सोच समाज के लिए बेहद घातक और निंदनीय है. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आरोपी मौलाना के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि देशभर की महिलाओं की गरिमा की रक्षा सुनिश्चित की जा सके और इस प्रकार की मानसिकता पर सख्त संदेश दिया जा सके.

ईमेल पर जवाब मांगने पर बिफरे परिजन, पिता बोले जांच समिति कर रही समय खराब

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कई प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिनमें जगतपाल भाटी, महेंद्र यादव, पवन भाटी, नीरज भाटी, सुशील यादव, धर्मवीर यादव, प्रशांत भाटी, के.के. भाटी, सुरेश यादव और हेमंत आदि शामिल रहे. सभी ने एक सुर में कहा कि यदि प्रशासन द्वारा समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

समाजवादी पार्टी की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि पार्टी महिलाओं के सम्मान और गरिमा के मुद्दे पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी. फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget