एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव की हार का असर! अपनों ने ही सीएम योगी पर किया बड़ा हमला, क्या है BJP का प्लान?

UP की सियासत में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी को उसके अपने ही आंख दिखाने से नहीं कतरा रहे हैं. ये सहयोगी अपने बयानों और सवालों से विपक्ष को बैठे बिठाए मुद्दा भी दे रहे हैं.

OBC Reservation: लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के अलायंस से पिछड़ने के बाद राज्य में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल अब उसे आंख दिखा रहे हैं. उत्तर प्रदेश में नौकरियों में ओबीसी और एससी-एसटी रिजर्वेशन को लेकर सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार अब अपनों में ही घिरती नजर आ रही है. केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के बाद अब एनडीए के एक और सहयोगी निषाद पार्टी के मुखिया और यूपी में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने भी ओबीसी रिजर्वेशन को लेकर बड़ा बायन दिया है. उन्होंने कहा कि आरक्षण का मुद्दा सेंसिटिव है इसे ठीक से हैंडल नहीं किया है. 

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने ओबीसी को नौकरियों में आरक्षण मामले नाराजगी जताते हुए कहा कि आरक्षण बहुत सेंसिटिव मुद्दा है जिसने भी आरक्षण को टैकल नहीं किया उसका नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि आज निषाद समाज रोड पर टहल रहे हैं. निषादों को ओबीसी में डाल दिया गया था फिर निकाल दिया गया अब हम कहां हैं?

ओबीसी आरक्षण पर घिरे योगी
संजय निषाद ने कहा कि हमने इस मुद्दे को लेकर पत्राचार भी किया लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ है. 2019 और 2022 के चुनाव से पहले ये जातियां उत्साहित थी. लेकिन अब ये समाज भी उदासीन हो गया है. सपा ने आरक्षण मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि हमारा आरक्षण नहीं हो रहा जब छोटा काम नहीं हो रहा तो बड़ा काम कैसे होगा?

संजय निषाद के इस बयान के बाद यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार अब ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर घिरती नजर आ रही है. इससे पहले अपना दल की नेता और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर ओबीसी आरक्षण को लेकर सवाल उठाए थे. 

अनुप्रिया पटेल ने कहा, 'प्रदेश सरकार की साक्षात्कार वाली नियुक्तियों में ओबीसी , अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को यह कहकर छाँट दिया जा रहा है कि वह योग्य नहीं है (not found suitable) कहकर नियुक्ति से रोक दिया जा रहा है और बाद में इस पद को अनारक्षित घोषित कर दिया जाता है.' उन्होंने कहा कि पदों को अनारक्षित घोषित करने की व्यवस्था पर तत्काल रोक लगाई जाए ताकि इससे इन वर्गों से आने वाले अभ्यर्थियों में आक्रोश पैदा न हो.

जानकारों का मानना है कि लोकसभा चुनाव में जिस तरह से विपक्ष ने संविधान और आरक्षण का मुद्दा उठाया ऐसे में बीजेपी के सहयोगी, सपा और कांग्रेस को मुद्दा और मौका दे रहे हैं. अनुप्रिया और संजय के सवालों के बीच बड़ा मुद्दा यह है कि आखिर बीजेपी के पास इससे निपटने का प्लान क्या है? 

OBC आरक्षण के मुद्दे पर अनुप्रिया पटेल के आरोपों को योगी सरकार ने किया खारिज, दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget