एक्सप्लोरर

शाहजहांपुर: नर्सिंग छात्रा ने छत से कूदकर की आत्महत्या की कोशिश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

शाहजहांपुर में मेडिकल कॉलेज की नर्सिंग छात्रा ने कॉलेज भवन की छत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश की है. परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी ने कोविड-19 अस्पताल में ड्यूटी नहीं की, जिसके चलते उसका मानसिक शोषण किया गया.

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के एक मेडिकल कॉलेज की नर्सिंग छात्रा ने कॉलेज भवन की छत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश की है. घायल छात्रा को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बुधवार को 'भाषा' को बताया कि तिलहर थानाक्षेत्र के बंथरा स्थित वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज की छात्रा मंगलवार को कॉलेज भवन की छत से कूद गई थी.

आनंद ने बताया कि छात्रा के परिजन बुधवार को उनसे मिले और इस संबंध में शिकायत की. परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी ने कोविड-19 अस्पताल में ड्यूटी नहीं की, जिसके चलते उसका मानसिक शोषण किया गया और प्रताड़ित करते हुए उसका खाना भी बंद कर दिया गया. उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत पर थाना तिलहर पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं. गंभीर रूप से घायल छात्रा को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

उधर, इस संबंध में जानकारी हासिल के लिए मेडिकल कॉलेज के प्रधानाध्यापक के शुक्ला और निदेशक अशोक अग्रवाल से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की. बताया जा रहा है कि छात्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी डाला था. इस वायरल वीडियो में उसने आरोप लगाया था कि कॉलेज का प्रबंध तंत्र उसे ड्यूटी के एवज में सिर्फ पांच हजार रूपये देता है.

यह भी पढ़ें:

यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में मनाया भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव

मुलायम सिंह यादव की तबीयत में सुधार, हालत बेहतर होने के बाद ही अस्पताल से दी जाएगी छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget