एक्सप्लोरर

शिलान्यास के बाद राम नगरी अयोध्या में उमड़ रहे श्रद्धालु, मंदिर के बारे में जानने को उत्सुक हैं भक्त

अयोध्या में रामलाल के भव्य मंदिर के लिये पांच अगस्त को शिलन्यास किया जा चुका है. भूमि पूजन के बाद रामनगरी में भक्तों का तांता सा लग गया है. श्रद्धालुओं के मन में कौतूहल है कि उनके अराध्य भगवान श्री राम का मंदिर कैसा होगा.

अयोध्या. राम जन्मभूमि की आधारशिला रखे जाने के बाद लगातार अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है. पांच अगस्त को प्रधानमंत्री ने राम जन्मभूमि की आधारशिला रखी तो पूरे देश में राममय वातावरण बन गया, लोगों ने घरों में दीपक जलाए, धार्मिक अनुष्ठान किए और मिठाईयां बांटी. लेकिन अब इस सुखद अहसास को संजोने के लिए अयोध्या में लगातार श्रद्धालु उमड़ रहे हैं.

वे जानना चाहते हैं कि उनके आराध्य का मंदिर कैसा होगा, किस तरीके से बन रहा है, क्या क्या तैयारियां हैं? इसे देखने के लिए कोरोना काल में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं. कोई राम धुन पर गाता हुआ आया, तो कोई राम के प्रति शीश नवाकर उनके दिव्य और अलौकिक दर्शन के लिए पंक्तिबद्ध है. श्रद्धालु मंदिर निर्माण की तैयारियां और इस दौरान उपजे उल्लास को हमेशा के लिए अपने हृदय में बसा लेना चाहते हैं.

भगवान राम की जन्म स्थली पर श्रद्धालुओं की आमद तेजी के साथ शुरू हो गई है. दूर-दराज से श्रद्धालु लगातार अयोध्या आ रहे हैं. कोरोना काल में पिछले कई महीनों से अयोध्या सुनी थी. अयोध्या की गलियों और मंदिर के द्वार पर श्रद्धालु और भक्तों की संख्या कम ही थी. लेकिन राम मंदिर की आधारशिला रखे जाने के बाद से लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है. दूर-दराज से श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं और अपने आराध्य के दर्शन पूजन कर राम मंदिर निर्माण की तैयारियों का जायजा भी लेना चाह रहे हैं.

फूल-माला लेकर न आंए श्रद्धालु

हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहना है कि भारत वासियों के प्रयास से प्रधानमंत्री ने 5 अगस्त को अयोध्या में राम जन्मभूमि की आधारशिला रखी और इसमें कई विशिष्ट जन भी शामिल हुए. भूमि पूजन के बाद से ही अयोध्या में लगातार भक्तों का मेला शुरू हो गया है. कोरोना काल को देखते हुए भक्तों और दुकानदारों से ये अपील की जा रही है कि प्रसाद और माला-फूल लेकर श्रद्धालु ना आएं.

वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए सभी को सहयोग करना होगा. पर्यटकों के अयोध्या आगमन से अब अयोध्या फिर से गुलजार होने लगी है. इसका फायदा भी हो रहा है. मठ-मंदिर और स्थानीय दुकानदार तथा श्रद्धालुओं पर आश्रित रहने वाली धर्म नगरी के छोटे बड़े सभी व्यवसायियों को भी इसका लाभ होगा.

ये भी पढ़े.

Covid-19 सीएम योगी का निर्देश, प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में दोगुनी हो बिस्तरों की संख्या

बांदा में दो पत्रकारों के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज, पत्रकार ने भी मुकदमा दर्ज कराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा मंत्री इस्तीफा क्यों दें? पेपर लीक की खबरों पर मचे सियासी घमासान पर बोले योगी के मंत्री
शिक्षा मंत्री इस्तीफा क्यों दें? पेपर लीक की खबरों पर मचे सियासी घमासान पर बोले योगी के मंत्री
UP News: अमेठी में आधी रात दर्दनाक हादसा, सोते परिवार पर टूटी जर्जर दीवार; मां और बेटी की मौत
अमेठी में आधी रात दर्दनाक हादसा, सोते परिवार पर टूटी जर्जर दीवार; मां और बेटी की मौत
ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में घरेलू सहायिकाओं का सड़क पर प्रदर्शन, मालकिन पर थप्पड़ मारने का आरोप
ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में घरेलू सहायिकाओं का सड़क पर प्रदर्शन, मालकिन पर थप्पड़ मारने का आरोप
'आज ही के दिन कोर्ट ने रगड़ा था...', सपा सरकार की याद दिलाकर ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
'आज ही के दिन कोर्ट ने रगड़ा था...', सपा सरकार की याद दिलाकर ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज

वीडियोज

US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
Explained: सड़कों, चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
NDA में उपेंद्र कुशवाहा के साथ खेला! चिराग पासवान के इस फैसले से बेटे को देना पड़ेगा मंत्री पद से इस्तीफा?
NDA में उपेंद्र कुशवाहा के साथ खेला! चिराग पासवान के इस फैसले से बेटे को देना पड़ेगा मंत्री पद से इस्तीफा?
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
Home Remedies for Phlegm: इन तीन घरेलू नुस्खों से एक बार में निकल जाएगा फेफड़ों में जमा कफ, यहां जानिए
इन तीन घरेलू नुस्खों से एक बार में निकल जाएगा फेफड़ों में जमा कफ, यहां जानिए
Embed widget