एक्सप्लोरर

कानपुर: शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला तो पुलिस ने कहा- पहले डांस करके दिखाओ

कानपुर पुलिस पर एक बार फिर सवाल उठे हैं. यहां गोविंद नगर थाने में तैनात प्रभारी पर एक युवती ने आरोप लगाया है कि वह अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंची, तो पुलिस ने उसके साथ अभद्रता की.

कानपुर: कानपुर पुलिस के ऊपर एक के बाद एक आरोप लग रहे हैं. कभी अपराधियों के साथ साठ-गांठ का, तो कभी पीड़ित संग दुर्व्यव्हार का. ताजा मामला कानपुर के गोविंद नगर का है, जहां पर एक युवती ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये हैं. दरअसल युवती ने आरोप लगाया है कि जब वो अपने साथ हुई घटना की शिकायत करने गयी तो गोविंद नगर इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा ने उससे कहा कि पहले डांस कर के दिखाओ. युवती के आरोप का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. तो वहीं पूरे मामले पर पुलिस ने अपनी तरफ से सफाई पेश की है.

ये था विवाद

पुलिस ने सफाई देते हुए कहा कि वीडियो में दिख रही युवती खुशबू व उसकी मां चन्दा तथा पिता सोनू गुप्ता उर्फ बोतल द्वारा दबौली पश्चिम स्थित मकान नं0-20/3 बीएसयूपी पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है. इसी बात को लेकर मकान मालकिन मिथलेश कुमारी से इनका विवाद है तथा दस मार्च 2020 को इस मकान पर दोनों पक्षों ने अपने-अपने ताले डाल दिये. इसी ताले को सात अगस्त, 2020 को देर शाम समय लगभग 8: 30 बजे खुशबू, उसकी मां चन्दा व उसके भाई रवि व कृष्णा आदि तोड़ रहे थे, जिसपर बगल में रहने वाली शिवानी सिंह पत्नी सर्वेश सिंह द्वारा मना किया गया. ना मानने पर शिवानी सिंह उसे लेकर चौकी आयी थी और पुलिस को सूचना दी गयी.

सुनियोजित तरीके से वायरल किया गया वीडियो

पुलिस द्वारा सभी का नियमानुसार मेडिकल कराया गया है. मेडिकल रिपोर्ट के सामने आने के बाद युवती खुशबू की चोटें संदिग्ध पाई गयी व खुद की गई, प्रतीत हुई. इसके बाद ससम्मान महिला कांसटेबल के साथ उसे घर भिजवाया गया. इस संबंध में थाना गोविन्दनगर पर तस्करा भी रिपोर्ट सं0-70 समय 23: 56 बजे पर दर्ज है.

पुलिस का कहना है कि आरोपी अनूप यादव मकान मालकिन मिथलेश कुमारी का भतीजा है जो विवादित मकान के देखरेख करता है व दस मार्च 2020 को विवादित मकान पर ताला आदि डालने में सक्रिय रूप से सम्मिलित था. युवती खुशबू द्वारा उसके विरूद्ध झूठा अभियोग पंजीकृत कराने तथा इसके लिये स्थानीय थाने पर दबाव बनाने के उद्देश्य से यह झूठा वीडियो सुनियोजित तरीके से वायरल किया गया है.

ये भी पढ़ें.

यूपी: लखनऊ में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए बना रेट कार्ड, CMO को भेजनी होगी बिल की कॉपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
Aligarh News: सरकारी मंच पर हिस्ट्रीशीटर! मंत्री-सांसद के साथ दिखा मुजाहिद गुड्डू, मचा बवाल
अलीगढ़: सरकारी मंच पर हिस्ट्रीशीटर! मंत्री-सांसद के साथ दिखा मुजाहिद गुड्डू, मचा बवाल
बागपत में जमीयत उलेमा-ए-हिंद का बड़ा फैसला, अब निकाह से पहले देना होगा एफिडेविट
बागपत में जमीयत उलेमा-ए-हिंद का बड़ा फैसला, अब निकाह से पहले देना होगा एफिडेविट
UP में सड़क कनेक्टिवीटी होगी बेहतर, वर्ल्ड क्लास सड़क विकसित करना हमारी प्राथमिकता- नितिन गडकरी
UP में सड़क कनेक्टिवीटी होगी बेहतर, वर्ल्ड क्लास सड़क विकसित करना हमारी प्राथमिकता- नितिन गडकरी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget