एक्सप्लोरर

Sidharth Nath Singh Forge Signature: पुलिस को मिला अहम सबूत, जल्द हो सकती है आरोपियों की गिरफ्तारी

Noida News: मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह (Sidharth Nath Singh) के फर्जी हस्ताक्षर का मामला सामने आया है. पुलिस  (Police) की शुरुआती जांच में पता चला कि मंत्री के हस्ताक्षर फर्जी तरीके से किए गए हैं.

Noida Police Siddharthnath Singh Forge Signature: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह (Sidharth Nath Singh) ने नोएडा (Noida) के सेक्टर 39 थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कराकर परमहंस टेक्नोलॉजी नाम की कंपनी पर आरोप लगाया था कि उनके फर्जी हस्ताक्षर (Forge Signature) कर कंपनी ने उन्हें शेयर होल्डर बना दिया. हालांकि, जब पुलिस (Police) ने इस पूरे मामले की जांच की तो शुरुआती जांच में उनके आरोप सच साबित होते हुए नजर आ रहे हैं. पुलिस ने मंत्री के ओरिजनल हस्ताक्षर और शेयर होल्डर बनाए जाने वाले डॉक्यूमेंट्स में किए गए हस्ताक्षर की जांच की तो दोनों में काफी ज्यादा अंतर नजर आ रहा है. 

मंत्री ने दर्ज कराई एफआईआर 
बता दें कि, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने नोएडा के सेक्टर 39 थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई जिसमें उन्होंने परमहंस टेक्नोलॉजी नाम की कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस कंपनी ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें कंपनी का शेयर होल्डर बना दिया जबकि उन्होंने कंपनी से कोई शेयर लिए ही नहीं लिया. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि कंपनी उनके नाम का इस्तेमाल कर आर्थिक लाभ उठाना चाहती है.  

जांच में सामने आएगा सच 
शिकायत में सिद्धार्थ नाथ सिंह ने हरिमोहन नाम के शख्स को नामजद भी किया है. यही वजह है कि नोएडा पुलिस ने कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की शिकायत पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. लेकिन, पुलिस ने जैसे-जैसे अपनी जांच का दायरा बढ़ाया वैसे-वैसे सच सामने आना शुरू हो गया है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि मंत्री के हस्ताक्षर फर्जी तरीके से किए गए हैं लेकिन इस हस्ताक्षर के फर्जीवाड़े में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच नोएडा पुलिस कर रही है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही जांच में सच सामने निकलकर आएगा, इसके बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

हस्ताक्षर फर्जी लग रहे हैं
एबीपी गंगा से खास बातचीत के दौरान एडिशनल डीसीपी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के ओरिजनल हस्ताक्षर और डॉक्यूमेंट्स में किए गए हस्ताक्षर में काफी ज्यादा अंतर है. यही वजह है कि शुरुआती जांच में हस्ताक्षर फर्जी लग रहे हैं. लेकिन, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि कौन-कौन लोग इस पूरे कृत्य में शामिल हैं, किनकी सरपरस्ती में ये पूरा घटनाक्रम कारित किया गया है, इसका पता चल सके. पुलिस अधिकारियों की मानें तो सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके. इस पूरी साजिश में कौन-कौन लोग और इन लोगों की मंशा क्या थी, इसकी भी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: 

UP Election 2022: शिवपाल का भतीजे अखिलेश यादव को अल्टीमेटम, कहा- गठबंधन को लेकर सपा से जवाब नहीं मिला तो...

Greater Noida: सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के सिलापट्ट पर कालिख पोती, कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
UP News: योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
AAP की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget